Jesus De Miguel: मैदान पर ही थम गईं सांसें, दहल गया खेल जगत, स्पेनिश फुटबॉलर ने मैच के दौरान तोड़ा दम

मैदान पर ही थम गईं सांसें, दहल गया खेल जगत, स्पेनिश फुटबॉलर ने मैच के दौरान तोड़ा दम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खेल जगत से बहुत दुखद खबर सामने आई है। स्पेन के टेनेरिफ क्लब के स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल गोलकीपर से टकरा गए जिससे उनकी मौत हो गई। उनके निधन से खेल जगत में शोक का माहौल है। यह घटना स्पेनिश सेकेंड डिविजन के एक मैच के दौरान हुई, जो FC अंडोरा और टेनेरिफ के बीच खेला जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी, जिसके चलते 30 वर्षीय खिलाड़ी की मृत्यु हो गई।

क्लब की तरफ से घटना को लेकर जारी किए गए बयान में लिखा गया, "गहरे दुख और भारी मन के साथ, और यह विश्वास न कर पाते हुए कि यह सच है, CD टेनेरिफ की ओर से हम सूचित करते हैं कि इस मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को जीसस डी मिगुएल अलामेडा का दुखद निधन हो गया है।"

आगे लिखा गया, "सांत्वना देने के लिए कोई शब्द नहीं हैं। ऐसी कोई चीज नहीं है जो इस गहरे दुख की भावना को कम कर सके। हम उनके शोकाकुल परिवार, उनके प्रियजनों और 'टिनरफेनिस्मो' (Tinerfeñismo) के उन सभी लोगों के साथ खड़े हैं, जो आज इस क्रूर परिणाम पर शोक मना रहे हैं।"

बयान में आगे कहा गया, "हेसुस दे मिगेल का परिवार मिले सभी समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद करता है, और साथ ही दिल से यह अनुरोध करता है कि इस बेहद कठिन समय में उनकी निजता का पूरा सम्मान किया जाए।"

मैच के अंतिम लम्हों में हुई घटना

हेलिओडोरो रोड्रिग्ज लोपेज स्टेडियम में मैच 2-2 की बराबरी पर चल रहा था. मैच अपने अंत की तरफ था, तभी दर्दनाक हादसा हुआ। हालांकि घटना के बाद मुकाबले को रद्द कर दिया गया था।

Created On :  

Tags

Next Story