India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में ब्राजील ने भारत को 4-0 से हराया, लीनो ने किए 2 गोल, एस्टेवाओ-पेड्रो ने 1-1

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और ब्राजील की मेंस फुटबॉल टीम का आज 3 अक्टूबर को कोलकाता में खेले गए इंटरनेशनल फ्रेंडली मुकाबला हार गई। दोनों टीमों के बीच खेल का आयोजन कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में किया गया था। 5 बार की विश्व चैंपियन ब्राजील ने 4-0 से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। ब्राजील के लिए लीनो ने 2 गोल दागे। वहीं एस्टेवाओ और पेड्रो ने एक-एक गोल किया।
भारत ने शुरु में ब्रॉजील को रोककर रखा था लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता गया मेहमान टीम ने अपने अनुभव का भरपूर प्रदर्शन किया। भारत के पास कुछ मौके आए थे लेकिन वह ब्लू टाइगर्स उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर पाया। दूसरी ओर, ब्राजील ने भारतीय डिफेंस की गलतियों का पूरा फायदा उठाया और चार गोल दागकर मैच को एकतरफा बना दिया।
42वें मिनट में पेड्रो ने बनाई बढ़त
मैच में 27वें मिनट तक कोई गोल नहीं हुआ लेकिन 28वें मिनट में ब्राजील की तरफ से इस्टेवाओ विलियन ने पहला गोल किया। 42वें मिनट ने पेड्रो ने टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। सैमुअल लिनो ने अन्य दो गोल दागे।
एस्टेवाओ के शानदार पास पर पेड्रो ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। दूसरे हाफ में भारत ने अधिक आक्रामक होकर खेलने की कोशिश की। रियान विलियम्स और मनवीर सिंह ने कुछ अच्छे मूव बनाए और ब्राजील के गोलकीपर पेड्रो मोरिस्को को चुनौती दी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी गोल करने में सफल नहीं हो सके।
यह भी पढ़े -एशियन गेम्स पीएम मोदी ने हॉकी टीम की ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीत को सराहा, अन्य एथलीट्स को बधाई दी
फिनिशिंग की कमी दिखाई दी भारतीय टीम में
58वें मिनट में ब्राजील ने तीसरा गोल किया। सैमुअल लीनों ने गेंद को गोल में पहुंचाकर भारत की वापसी की उम्मीदों को पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया। इसके बाद भी भारत ने अपनी कोशिश जारी रखी, लेकिन फिनिशिंग की कमी साफ दिखाई दी। इंजरी टाइम में ब्राजील ने चौथा और आखिरी गोल भी दाग दिया। कॉर्नर के बाद माउरो जूनियर के पास पर सैमुअल लीनो ने अपना दूसरा गोल करते हुए स्कोर 4-0 कर दिया।
भारत बनाम ब्राजील अंतर्राष्ट्रीय टीमें
भारतीय फुटबॉल टीम
अल्बिनो गोम्स, गुरप्रीत सिंह संधू, प्रभसुखन सिंह गिल, सोम कुमार, अभिषेक सिंह टेकचाम, आकाश मिश्रा, अनवर अली, बिजॉय वर्गीस, हिंगथनमाविया राल्टे, जय गुप्ता, प्रमवीर, रिकी मीतेई हाओबम, अनिरुद्ध थापा, आशिक कुरुनियान, फारुख चौधरी, लालेंगमाविया राल्टे, मैकर्टन निकसन, मोहम्मद सानन, रिकी शाबोंग, सहल अब्दुल समद, एडमंड लालरिंदिका, इरफान यदवाड, मनवीर सिंह, रहीम अली, रयान विलियम्स, विक्रम प्रताप सिंह
ब्राजील फ़ुटबॉल टीम
ह्यूगो सूजा, पेड्रो मोरिस्को, ओटावियो, आर्थर डायस, डगलस सैंटोस, गेब्रियल मैगल्हेस, जायर, मार्क्विनहोस (कप्तान), मैथ्यूज़िन्हो, माउरो जूनियर, विटोर रीस, वेस्ले, एंड्री सैंटोस, ब्रेनो बिडोन, ब्रूनो गुइमारेस, डैनिलो सैंटोस, डगलस लुइज़, गेब्रियल बोटेल्हो, मार्टिनेली, एंड्रिक, एस्टेवाओ, पेड्रो, रेयान, सैमुअल लिनो, विनीसियस जूनियर
Created On :   3 Oct 2026 10:32 PM IST












