FIFA World Cup Champion Team: फीफा विश्व कप खिताब जीतने में कौन सी टीम है सबसे आगे? 1930 से लेकर 2026 तक, चैंपियन स्पेन किस नंबर पर

फीफा विश्व कप खिताब जीतने में कौन सी टीम है सबसे आगे? 1930 से लेकर 2026 तक, चैंपियन स्पेन किस नंबर पर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। साल 2010 के बाद दूसरी बार स्पेन की टीम खिताब जीतने में कामयाब रही। फेरान टोरेस के अतिरिक्त समय में गोल कर दिया जिस कारण अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व कप का खिताब जीतने से चूक गई। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में स्पेन का दबदबा देखने को मिला। इसी बीच आइए आपको बता देते हैं कि 1930 से लेकर 2026 तक कौन सी टीम कितनी बार चैंपियन बनी?

पहली बार स्पेन ने साल 2010 में फीफा विश्व कप का खिताब जीता था। उसके बाद बड़े ही लंबे अंतराल के बाद दूसरी बार 2026 में खिताब पर कब्जा किया है। दोनों ही बार फाइनल में स्पेन ने अतिरिक्त समय में 1-0 से जीत हासिल की थी। फीफा विश्व कप में पहली बार स्पेन ने नीदरलैंड्स को हराया था दूसरी बार अर्जेंटीना को हारा कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

1930 से लेकर 2026 तक फीफा विश्व कप विजेता टीम

वर्ष

विजेता

उपविजेता

2026

स्पेन

अर्जेंटीना

2022

अर्जेंटीना

फ्रांस

2018

फ्रांस

क्रोएशिया

2014

जर्मनी

अर्जेंटीना

2010

स्पेन

नीदरलैंड्स

2006

इटली

फ्रांस

2002

ब्राजील

जर्मनी

1998

फ्रांस

ब्राजील

1994

ब्राजील

इटली

1990

पश्चिम जर्मनी

अर्जेंटीना

1986

अर्जेंटीना

पश्चिम जर्मनी

1982

इटली

पश्चिम जर्मनी

1978

अर्जेंटीना

नीदरलैंड्स

1974

पश्चिम जर्मनी

नीदरलैंड्स

1970

ब्राजील

इटली

1966

इंग्लैंड

पश्चिम जर्मनी

1962

ब्राजील

चेकोस्लोवाकिया

1958

ब्राजील

स्वीडन

1954

पश्चिम जर्मनी

हंगरी

1950

उरुग्वे

ब्राजील

1938

इटली

हंगरी

1934

इटली

चेकोस्लोवाकिया

1930

उरुग्वे

अर्जेंटीना

सबसे ज्यादा बार इस टीम ने जीता खिताब

फीफा विश्व कप का खिताब सबसे ज्यादा बार(5 बार) ब्राजील जीती है। जर्मनी और इटली 4-4 बार विश्व चैंपियन बन चुकी हैं। वहीं, अर्जेंटीना की बात करें तो वह 3 बार ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रही है। फ्रांस और उरुग्वे 2-2 बार विश्व कप जीत चुकी हैं। अब स्पेन ने भी 2 बार खिताब जीतकर फ्रांस और उरुग्वे की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड अब तक सिर्फ एक बार ही विश्व चैंपियन बन पाया है।

Created On :   20 July 2026 9:25 PM IST

Tags

Next Story