FIFA World Cup 2026 Final: खिताबी जंग में भिड़ेंगे अर्जेंटीना और स्पेन, डिफेंडिंग टाइटल बचाना चाहेंगे मेसी, रोड्री खत्म करना चाहेंगे 16 सालों का इंतजार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। कई दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अब लास्ट मैच है। सभी फुटबॉल प्रेमियों की नजर अब इस मैच पर टिकी है। ये मैच 16 साल बाद फाइनल्स में पहुंची स्पेन और डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के बीच में होने वाला है।
यह भी पढ़े -'मेसी करेंगे कमाल, अर्जेंटीना रचेगी इतिहास', फीफा विश्व कप के फाइनल मैच को लेकर फैंस ने की भविष्यवाणी
फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना की टक्कर
स्पेन ने सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया था। दूसरी तरफ अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था। अर्जेंटीना इससे पहले 1978, 1986 और 2022 में विश्व कप जीत चुकी है। अब टीम चौथा खिताब जीतने की कोशिश करने वाली है। अगर अर्जेंटीना जीतती है तो वह ब्राजील के बाद लगातार दो विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। वहीं, स्पेन ने अपना पहला विश्व कप 2010 में जीता था। अब उसके पास दूसरा खिताब जीतने का बड़ा मौका है।
यह भी पढ़े -कर्नाटक सरकार ने फीफा विश्व कप 2026 फाइनल के स्क्रीनिंग की मंजूरी दी, सीएम शिवकुमार ने फैंस से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की
मैच कब होंगे और भारत में कहां देखें?
स्पेन और अर्जेंटीना का फाइनल 20 जुलाई 2026 को भारतीय समय के अनुसार रात 12:30 बजे खेला जाएगा। यह मुकाबला अमेरिका के न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होगा। भारत में फाइनल का लाइव टेलीकास्ट जी5 पर देखा जा सकता है। इसके अलावा Unite8 स्पोर्ट्स चैनलों पर भी मैच दिखाया जाएगा। डीडी फ्री डिश वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर भी फाइनल देख सकेंगे।
अर्जेंटीना की संभावित प्लेइंग 11
गोलकीपर: एमिलियानो मार्टिनेज
डिफेंडर्स में नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, लिसांद्रो मार्टिनेज, निकोलस टैगलियाफिको रह सकते हैं।
डिफेंसिव मिडफील्डर: लिआंड्रो पारेदेस
अटैकिंग मिडफील्डर/विंड्स: रोड्रिगो डी पॉल, एंजो फर्नांडीज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर
फॉरवर्ड्स लियोनेल मेसी, जूलियन अल्वारेज/लुटारो मार्टिनेज
स्पेन की क्या होगी संभावित प्लेइंग 11?
गोलकीपर: उनाई सिमोन
डिफेंडर्स: पेड्रो पोरो, पाउ कुबार्सी, एम्रिक लापोर्टे, मार्क कुकुरेया
मिडफील्डर: रोड्री, फाबियान रुइज
अटैकिंग मिडफील्डर/विंड्स: लामीन यमाल, दानी ओल्मो, एलेक्स बाएना
स्ट्राइकर: मिकेल ओयारसाबल
Created On :   19 July 2026 3:56 PM IST












