India Vs Brazil Football Match: 112 साल में पहली बार भारत के साथ मैच खेलेगी ब्राजील टीम, ऐतिहासिक मुकाबले के वेन्यू और डेट पर लगी मुहर

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। भारतीय फुटबॉल के लिए गुड न्यूज आई है। इतिहास में पहली बार ब्राजील की टीम भारत का दौरा करेगी। 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील 3 अक्टूबर को कोलकाता के ऐतिहासिक सॉल्ट लेक स्टेडियम में टीम इंडिया के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलेगी।
बीते लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि ब्राजील की टीम भारत के दौरे पर आ सकती है। अब खुद ब्राजील फुटबॉल कॉनफेडरेशन (CBF) ने इसकी पुष्टि कर दी है। CBF की ओर से बताया गया कि उनकी टीम भारत का दौरा करेगी और कोलकाता में एक मैच खेलेगी। बता दें कि इसको लेकर CBF और भारतीय स्टेकहोल्डर्स के बीच फीफा वर्ल्ड कप के दौरान बातचीत हुई थी।
यह भी पढ़े -फुटबॉल रियल मैड्रिड के डिफेंडर राउल असेंशियो चोटिल, छह सप्ताह तक मैदान से दूर रह सकते हैं
वहीं, ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने भी इस ऐतिहासिक मैच की पुष्टि कर दी है। फेडरेशन ने बयान जारी कहा, भारतीय फुटबॉल इतिहास में एक नई तारीख जुड़ने जा रही है। 3 अक्टूबर को साल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील का इंटरनेशनल फुटबॉल दोस्ताना मैच आयोजित होगा।
बता दें कि 112 साल पहले यानि 1912 में ब्राजील की टीम ने फुटबॉल जगत में कदम रखा था। उसके बाद से अब तक 112 साल बीत चुके हैं, लेकिन ब्राजील टीम ने कभी भारत में कोई मैच नहीं खेला है। ऐसे में 3 अक्टूबर भारतीय फुटबॉल के लिहाज से ऐतिहासिक दिन होने वाला है।
Created On :   31 July 2026 1:49 AM IST












