FIFA World Cup 2026 Final: टूर्नामेंट के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया, 16 साल बाद बना चैंपियन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। स्पेन 16 सालों के बाद दोबारा विश्व चैंपियन बना है। दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में स्पेन टीम का दबदबा देखने को मिला वहीं अर्जेंटीना की टीम पूरे मैच में टारगेट पर एक भी शॉट नहीं लगा पाई।
यह भी पढ़े -फीफा विश्व कप 2026 अर्जेंटीना की जर्सी वाले रंग की मिठाई, मेसी की तस्वीरें, फैन के समर्थन का अनोखा अंदाज
निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम के 106वें मिनट में सबस्टीट्यूट खिलाड़ी फेरान टॉरेस ने मैच का एकमात्र और ऐतिहासिक गोल दागकर स्पेन को चैंपियन बनाया।
डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को पूरे एक्स्ट्रा टाइम में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, क्योंकि मैच के 90+3वें मिनट में उनके खिलाड़ी एंजो फर्नांडीज को रेड कार्ड दिखा दिया गया था।
यह भी पढ़े -फीफा वर्ल्ड कप 2026 एक्स्ट्रा-टाइम में टोरेस का कमाल, अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर स्पेन दूसरी बार चैंपियन
दोनों टीमों की स्टार्टिंग-11
स्पेन- उनाई सिमोन (गोलकीपर), पेड्रो पोरो, एमेरिक लापोर्टे, पाउ क्यूबार्सी, मार्क कुकुरेला, फाबियान रुइज, एलेक्स बाएना, रोड्री (कप्तान), दानी ओल्मो, लामिन यामाल, मिकेल ओयारजाबाल।
अर्जेंटीना- एमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), निकोलस टैग्लियाफिको, गोंजालो मोंटिएल, लिसांद्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, रोड्रिगो डी पॉल, निको गोंजालेज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडेज, जूलियन अल्वारेज, लियोनेल मेसी (कप्तान)
Created On :   20 July 2026 4:37 AM IST











