FIFA विश्व कप 2026: आठ टीमें टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची, कब और किसके बीच खेला जाएगा मुकाबला? यहां देखें पूरा शेड्यूल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। FIFA विश्व कप 2026 में राउंड ऑफ 16 के मैच खत्म हो चुके हैं। इस राउंड का आखिरी मुकाबला स्विट्जरलैंड और कोलंबिया के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में स्टेज मुकाबले खत्म होने के बाद राउंड ऑफ 32 शुरू हुआ। इस राउंड से 16 टीमें बाहर हो गई थी। जिसके बाद राउंड आर 16 शुरू हुआ इसके खत्म होने के बाद 8 टीमें बाहर हो गई और 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। राउंड ऑफ 16 से पुर्तगाल, कनाडा, पराग्वे, ब्राजील, मेक्सिको, अमेरिका, इजिप्ट और कोलंबिया का सफर समाप्त हो गया।
8 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची
फीफा विश्व कप 2026 में 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। इसमें मोरक्को, फ्रांस, अर्जेंटीना, स्विट्जरलैड, स्पेन, नॉर्वे, बेल्जियम और इंग्लैंड शामिल है। 9 जुलाई से क्वार्टर फाइनल राउंड की शुरुआत होगी। हालांकि जब यह मैच शुरू होगा तब भारत में 10 जुलाई हो चुका होगा। फ्रांस और मोरक्को के बीच पहला क्वार्टर फाइनल बोस्टन में होगा।
क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल कब किसके बीच खेला जाएगा मुकाबला?
- मोरक्को vs फ्रांस 10 जुलाई 1:30 AM बोस्टन स्टेडियम
- स्पेन vs बेल्जियम 11 जुलाई 12:30 AM एलए स्टेडियम
- नॉर्वे vs इंग्लैंड 12 जुलाई 2:30 AM मियामी स्टेडियम
- अर्जेंटीना vs स्विट्जरलैंड 12 जुलाई 6:30 AM कैनसस सिटी स्टेडियम
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 के मैचों के नतीजे
कनाडा vs मोरक्को मोरक्को 3-0 से जीता
पराग्वे vs फ्रांस फ्रांस 1-0 से जीता
ब्राजील vs नॉर्वे नॉर्वे 2-1 से जीता
मेक्सिको vs इंग्लैंड इंग्लैंड 3-2 से जीता
पुर्तगाल vs स्पेन स्पेन 1-0 से जीता
अमेरिका vs बेल्जियम बेल्जियम 4-1 से जीता
अर्जेंटीना vs इजिप्ट अर्जेंटीना 3-2 से जीता
स्विट्जरलैंड vs कोलंबिया स्विट्जरलैंड पेनल्टी में 3-2 से जीता
Created On :   8 July 2026 8:30 PM IST







