FiFa World Cup 2026: पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया, मैच जीतने के बाद क्यों भावुक हुए रोनाल्डो और साथी खिलाड़ी? क्या है 21 नंबर जर्सी पहने का कारण?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 में नॉकआउट मुकाबले खेले जा रहे है। टोरंटो में 2 जुलाई (भारतीय समयानुसार 3 जुलाई 2026 को 4:30 बजे शुरू हुआ था) को पुर्तगाल की टीम ने क्रोएशिया के खिलाफ 2-1 से रोमांचक जीत दर्ज की थी। मैच जीतने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी टीम (पुर्तगाली) बेहद भावुक नजर आई थी। मुकाबला खत्म होने के बाद डोनाल्डो और उनके साथी खिलाड़ियों ने 21 नंबर की जर्सी पहनते ही क्यों भावुक हुए? इसके पीछे की क्या है कहानी आइए आपको बताते हैं।
बता दें, पिछले साल डिओगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की पश्चिमी स्पेन में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस घटना को हुए एक साल पूरा होने पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी टीम ने 21 नंबर की जर्सी पहनी उन्होंने आंखों में आंसू लिए आसमान की ओर देखा। पूरी टीम ने बीच मैदान में जोटा को याद किया। जोटा ने अपनी टीम के लिए 49 पारियों में कुल 14 गोल दागे थे।
रोनाल्डो ने क्या कहा?
मुकाबला खत्म होने के बाद फॉक्स से बात करते हुए रोनाल्डो ने कहा, 'हम मैच से पहले ही जानते थे कि यह पल हमारे लिए कितना खास होने वाला है। आज हमारी टीम जीवन के इस अविश्वसनीय संयोग के बारे में बात कर रही थी। आज की स्थिति हमारे लिए बहुत मायने रखती है, न केवल इसलिए कि हम मैच जीते, बल्कि जिस तरह से हम जीते वह अद्भुत था। हम जानते हैं कि जोटा हमारे साथ मौजूद हैं और उन्हें बेहतरीन तरीके से सम्मान देने के लिए आज जीतना ही एकमात्र सही विकल्प था।'
41 वर्ष की उम्र में गोल दागकर रोनाल्डो मेंस विश्व कप नॉकआउट मैच में स्कोर करने वाले इतिहास के सबसे उम्र वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रामोस ने कहा, 'हम हर दिन जोटा के बारे में बात करते हैं। वे हमें ताकत देते हैं और आज जीतकर टूर्नामेंट के इस महत्वपूर्ण चरण में पहुंचना बहुत खास है।'
पुर्तगाल के फॉरवर्ड राफेल लियाओ ने भी अपनी जीत जोटा को समर्पित करते हुए कहा, 'भावनाओं की बात करें तो हमें शुरू से ही खुद पर विश्वास था। लेकिन हमारे पास एक अतिरिक्त, सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर था, डिओगो जोटा, जो हमेशा हमारे साथ हैं और उन्होंने ही आज हमारी मदद की।' राउंड ऑफ 32 की इस परीक्षा को पास करने के बाद, अब पुर्तगाल का सामना सोमवार को अर्लिंग्टन, टेक्सास में होने वाले हाई-वोल्टेज राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में स्पेन से होगा।
Created On :   3 July 2026 8:54 PM IST







