FIFA WC 2026: अर्जेटीना का जीत के साथ आगाज, मेसी का ऐतिहासिक प्रदर्शन, वर्ल्डकप की पहली हैट्रिक समेत रचे कई कीर्तिमान

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्डकप में रोज एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। बुधवार को डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेटीना की अल्जीरिया भिड़ंत हुई। टूर्नामेंट के ग्रुप-जे का यह मुकाबला अमेरिकी शहर कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में खेला गया, जिसमें अर्जेटीना ने 3-0 से जीत दर्ज की। टीम की इस शानदार जीत के हीरो स्टार प्लेयर लियोनेल मेसी रहे। उन्होंने टीम की तरफ से हुए तीनों गोल दागे।
लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
यह फुटबॉल वर्ल्डकप में मेसी की पहली हैट्रिक है। यह हैट्रिक मेसी के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि 17 जून 2006 को ही उन्होंने अपने वर्ल्डकप करियर का पहला मुकाबला खेला था। 38 साल के मेसी ने मैच के 17वें, 60वें और 76वें मिनट में गोल दागे। यह उनके इंटरनेशनल करियर की 11वीं हैट्रिक थी।
इसके साथ ही मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पहले यह रिकॉर्ड जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज के नाम था।
यह भी पढ़े -फीफा वर्ल्ड कप 200वां इंटरनेशनल मैच बना ऐतिहासिक, मेसी ने हैट्रिक के साथ की क्लोज के रिकॉर्ड की बराबरी
यादगार बना 200वां मैच
मेसी के इंटरनेशनल करियर का यह 200वां मुकाबला था। वह वर्ल्डकप यह मुकाम हासिल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे ज्यादा मैच केवल क्रिस्टियानों रोनाल्डो और बदर अल-मुतावा ही कर पाए हैं। इसके अलावा मेसी 5 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉल प्लेयर भी बन गए हैं। उनसे पहले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ही यह कारनामा कर सके हैं।
Created On :   17 Jun 2026 4:35 PM IST










