FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने शानदार जीत के साथ किया टूर्नामेंट का आगाज, मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 2-0 से दी मात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला मेजबान मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। इस मैच में मेक्सिको ने द. अफ्रीका को 2-0 से हरा दिया। मेक्सिको ने टूर्नामेंट का आगाज शानदार जीत के साथ किया। विश्व कप का उद्घाटन मुकाबला एजटेका स्टेडियम में मेक्सिको और द. अफ्रीका आमने-सामने थी। मैच देखने के लिए स्टेडियम में 80,824 दर्शक मौजूद थे, जिन्होंने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले का भरपूर आनंद लिया।
मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में जूलियन क्विनोनेस और राउल जिमेनेज के गोलों की मदद से मेक्सिको ने 3 महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। मैच के शुरू में ही मेक्सिको ने आक्रामक खेल दिखाया और द. अफ्रीका पर दबाव बनाए रखा। इसका फायदा उसे 9वें मिनट में मिला।
जूलियन क्विनोनेस ने इस सीजन सऊदी लीग में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच में गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 66वें मिनट में अनुभवी स्ट्राइकर राउल जिमेनेज ने शानदार हेडर के जरिए टीम का दूसरा गोल किया और स्कोर 2-0 कर दिया। उन्होंने गोल करते हुए अंतरराष्ट्रीय करियर का 46वां गोल कर दिया।
फीफा विश्व कप के पहले मुकाबले में अनुशासन से जुड़े कई विवाद देखने को मिले। द. अफ्रीका के स्पेफेलो सिथोल और थेम्बा ज्वाने को रेड कार्ड दिखाया गया, जिसके कारण टीम को मैच का अंत नौ खिलाड़ियों के साथ करना पड़ा। वहीं इंजरी टाइम में मेक्सिको के डिफेंडर सीजर मोंटेस को भी रेड कार्ड मिला।
मेक्सिको की टीम
गोलकीपर- कार्लोस एसेवेडो, गुइलेर्मो ओचोआ, राउल रंगेल।
डिफेंडर- एडसन अल्वारेज, इजराइल रेयेस, जीसस गैलार्डो, जोहान वास्केज, जॉर्ज सांचेज, माटेओ शावेज।
मिडफील्डर- अल्वारो फिडाल्गो, ब्रायन गुटिरेज, एरिक लीरा, गिल्बर्टो मोरा, लुइस रोमो, ओबेद वर्गास, ओरबेलिन पिनेडा।
फॉरवर्ड- एलेक्सिस वेगा, अरमांडो गोंजालेज, सीजर हुएर्टा, गुइलेर्मो मार्टिनेज, जूलियन क्विनोन्स, राउल जिमेनेज, सैंटियागो गिमेनेज।
साउथ अफ्रीका की टीम
गोलकीपर- सिफो चेन, रिकार्डो गॉस, रॉनवेन विलियम्स।
डिफेंडर- ऑब्रे मोदिबा, खुलिसो मुडाऊ, नकोसिनाथी सिबिसी, मबेकेजेली म्बोकाजी, इमे ओकोन, समुकेले काबिनी, खुलुमानी नदामने, थबांग माटुलुडी, कामोगेलो सेबेलेबेले, ब्रैडली क्रॉस, ओल्वेथी मखान्या।
मिडफील्डर- तेबोहो मोकोएना, स्फेफेलो सिथोले, थालेंटे मबाथा, जेडन एडम्स।
फॉरवर्ड- थेम्बा जवाने, लाइल फोस्टर, एविडेंस मकगोपा, ओसविन एपोलिस, इकराम रेनर्स, रेलेबोहिले मोफोकेंग, थापेलो मासेको, त्शेपांग मोरेमी।
Created On :   12 Jun 2026 10:01 PM IST










