FIFA World Cup 2026: भारतीय फुटबॉल फैंस को मिली गुड न्यूज, फीफा को मिला ब्रॉडकास्टर, इस चैनल पर होगा वर्ल्डकप का लाइव प्रसारण

भारतीय फुटबॉल फैंस को मिली गुड न्यूज, फीफा को मिला ब्रॉडकास्टर, इस चैनल पर होगा वर्ल्डकप का लाइव प्रसारण
फीफा वर्ल्ड कप 2026 को शुरु होने में दो हफ्तों से कम का समय बचा है। इससे पहले भारत के फुटबॉल फैंस को अच्छी खबर मिली है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार टूर्नामेंट को देश में ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर मिल गया है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 को शुरु होने में दो हफ्तों से कम का समय बचा है। इससे पहले भारत के फुटबॉल फैंस को अच्छी खबर मिली है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार टूर्नामेंट को देश में ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर मिल गया है। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड की स्पोर्ट्स यूनिट Unite8 Sports ने भारत में FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं। अब भारतीय फैंस भी फुटबॉल जगत के इस सबसे बड़े इवेंट को घर बैठे देख सकते हैं।

2034 तक के लिए हुई डील

फीफा और जी के बीच हुई इस डील की कीमत का तो अभी ऑफिशियली पता नहीं लगा है। लेकिन, रिपोर्ट्स के मुताबिक ये डील 30 से 35 मिलियन डॉलर में हुई है। कुछ रिपोर्ट्स में इसे भारतीय स्पोर्ट्स इंडस्ट्री की सबसे बड़ी डील्स में से एक बताया जा रहा है।

इस डील के अंतर्गत केवल 2026 का वर्ल्डकप ही नहीं आता है। समझौता 2034 तक हुआ है। इस दौरान जी फीफा के 39 टूर्नामेंट्स का सीधा प्रसारण करेगा। इनमें 2027 विमेंस वर्ल्डकप और 2030 मेंस वर्ल्डकप भी शामिल है।

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने सीईओ पुनीत गोयनका ने इस डील को लेकर कहा, 'हम भारतीय दर्शकों के लिए दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट को लाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फुटबॉल को हर उम्र और हर क्षेत्र के लोग देखना पसंद करते हैं। मीडिया राइट्स खरीदने का हमारा फैसला ये दिखाता है कि भारत में फुटबॉल के भविष्य पर पूरा भरोसा है।'

बता दें कि फीफा वर्ल्डकप 2026 अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में खेला जाएगा। पहला मुकाबला मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच 11 जून को खेला जाएगा। हालांकि टाइम जोन के अंतर के चलते यह मैच भारत में देर रात यानि 12 जून को 12.30 को प्रसारित होगा। इसी के चलते भारत में ब्रॉडकास्टर्स इस टूर्नामेंट को लेकर एक्साइटेड नहीं थे। उनका कहना था कि भारत के समयानुसार यह मैच देर रात को होंगे, जिससे उन्हें दर्शक नहीं मिलेंगे। हालांकि, अब वह इस मेगा इवेंट के रोमांचक मुकाबले देख सकेंगे।

Created On :   1 Jun 2026 7:57 PM IST

Tags

Next Story