Iran National Anthem Controversy: ईरान महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ने दी शरण, राष्ट्रीय गान विवाद के बाद घर लौटने से किया था इनकार

ईरान महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ने दी शरण, राष्ट्रीय गान विवाद के बाद घर लौटने से किया था इनकार
महिला फुटबॉल एशियन कप से बाहर होने के बाद ईरान की महिला फुटबॉल टीम के 5 खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ने शरण दे दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला फुटबॉल एशियन कप से बाहर होने के बाद ईरान की महिला फुटबॉल टीम के 5 खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ने शरण दे दी है। ऑस्ट्रेलिया के होम अफेयर्स मिनिस्टर टोनी बर्क ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने मानवीय वीजा देकर पांचों प्लेयर्स को अपने देश में रहने की परमिशन दे दी है। बर्क के मुताबिक पुलिस ने सभी 5 खिलाड़ियों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया है।

क्यों नहीं लौटीं ईऱान?

पिछले हफ्ते ईरान टीम का मुकाबला दक्षिण कोरिया से था। मैच से पहले दोनों देशों का राष्ट्रगान हुआ। ईरान की टीम ने अपना राष्ट्रगान नहीं गाया, जिसके बाद ईरान में कुछ लोगोंने खिलाड़ियों के इस कदम की आलोचना की और उन्हें सख्त सजा दिए जाने की मांग की। इसी के चलते खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया से शरण देने की मांग की।

टीम में कुल 26 खिलाड़ी और स्टाफ हैं, लेकिन अभी केवल पांच खिलाड़ियों ने ही शरण मांगी थी। बाकी खिलाड़ी अभी अपने फैसले पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि उनके परिजन ईरान में रहते हैं। उन्हें डर है कि उनके किसी फैसले की सजा उनके परिवार को न मिले।

उधर, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भी ईरानी खिलाड़ियों को मानवीय वीजा दिए जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस वीजा के तहत ईरान की महिला फुटबॉल खिलाड़ी हमारे देश में रह सकती हैं, वह यहां काम भी कर सकती हैं और पढ़ाई भी। बता दें कि इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो वह ईरानी खिलाड़ियों को अमेरिका में शरण देने के लिए तैयार हैं।

Created On :   11 March 2026 12:50 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story