फुटबॉल एशियन कप 2026: भारतीय विमेंस टीम का टूर्नामेंट में सफर हुआ समाप्त, ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में चाइनीज ताइपे ने 3-1 से दी मात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला फुटबॉल टीम एशियन कप से बाहर हो गई है। मंगलवार को टूर्नामेंट के आखिरी ग्रुप मैच में टीम को चाइनीज ताइपे के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय टीम का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया। अगले राउंड में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को इस मैच को कम से कम दो गोल से जीतना जरूरी था।
यह भी पढ़े -अखिल भारतीय फुटबाल टूर्नामेंट, बेंगलुरु और रायसेन में होगा फाइनल मुकाबला, होगा टूर्नामेण्ट का समापन
कप्तान और गोलकीपर हुई चोटिल
मैच के दौरान भारतीय टीम की कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई इंजर्ड हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा। सिडनी में खेले गए इस अहम मुकाबले में भारत ने लंबे समय तक गेंद पर कंट्रोल रखा और कई मौके भी बनाए, लेकिन आखिरी समय में टीम गोल नहीं कर सकी, जिसके चलते हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप स्टेज में यह भारत की तीसरी हार है। इससे पहले उसे वियतनाम और जापान से भी हार का सामना करना पड़ा था।
ऐसा रहा मैच
मैच में पहला गोल चाइनीज ताइपे ने किया। मैच के 12वें मिनट में यह गोल वाई एच सू ने किया। इसके बाद 39वें मिनट में भारत ने वापसी की। मनीषा कल्याण ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहले हाफ के एक्स्ट्रा टाइम में चाइनीज ताइपे की वाई वाई सू ने गोल कर स्कोर 2-1 पर ला दिया।
भारत ने आखिरी समय में वापसी की कोशिश की लेकिन 77वें मिनट में यू चिन चेन ने तीसरा गोल कर मैच का रिजल्ट लगभग तय कर दिया।
Created On :   10 March 2026 11:13 PM IST














