SAFF U20 Championship 2026: भारतीय फुटबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम ने SAFF U20 चैंपियनशिप 2026 में पाकिस्तान टीम को 3-0 से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने अपने अभियान का शानदार आगाज किया। वहीं लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
यह भी पढ़े -अखिल भारतीय फुटबाल टूर्नामेंट, बेंगलुरु और रायसेन में होगा फाइनल मुकाबला, होगा टूर्नामेण्ट का समापन
गोलकीपर सूरज सिंह ने सेव किए दो गोल
गुरूवार को माले नेशनल स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के मुकाबले में हुए इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों के सामने पाकिस्तानी खिलाड़ी जरा भी नहीं टिक पाए। शुरुआती गोल खान के बाद जरूर पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारत के गोलकीपर सूरज सिंह पाकिस्तानी अटैक के आगे दीवार की तरह खड़े हो गए। नजीबुल्लाह और खोबैब खान खतरनाक हमलों को उन्होंने अपनी सतर्कता से नाकाम कर लिया।
ओमांग डोडम ने दो गोल किए
दूसरे हाफ में भारत ने काउंटर अटैक पर ध्यान दिया। खेल के 64वें और 88वें मिनट में ओमांग डोडम ने शानदार गोल किए। इसी के साथ भारत ने यह मैच 3-0 से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम का अगला मुकाबला शनिवार को बांग्लादेश के साथ होगा। जिसके बाद यह तय हो जाएगा कि ग्रुप-बी की टॉप टीम कौन सी होगी। भारत को ग्रुप टॉपर बनने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ एक पॉइंट (ड्रॉ) की जरूरत है। जो भी टीम ग्रुप-बी की टॉपर रहेगी। उसका सामना सेमीफाइनल में ग्रुप-A की रनर-अप टीम से होगा।
Created On :   27 March 2026 4:28 PM IST














