FIFA World Cup 2026: विश्वकप में पहला मुकाबला कब खेलेंगे रोनाल्डो और मेसी, जानें कब है दोनों सुपस्टार्स की टीमों का मैच

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। फुटबॉल जगत का सबसे बड़ा टूर्नामेंट फीफा वर्ल्डकप का आगाज हो चुका है। ओपनिंग मैच मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया, जिसमें मेजबान मेक्सिको को 3-0 से जीत मिली। वहीं दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया और चेक रिपब्लिक की भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 2-1 से जीत मिली। बता दें कि यह अब तक सबसे बड़ा वर्ल्डकप है, क्योंकि इसमें पहली बार 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
लेकिन, दुनियाभर के फैंस की नजरें मौजूदा समय के सबसे बड़े सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी और क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के मैचों पर हैं। फैंस उन्हें खेलते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं दोनों की टीमों का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा...
यह भी पढ़े -भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के जेहन में सिर्फ एक सवाल इंडिया क्यों नहीं खेलता फीफा विश्व कप? क्या है मुख्य वजह जान लीजिए
मेसी का पहला मैच कब?
लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना की बात करें तो वह वर्ल्डकप के ग्रुप जे में है। अर्जेंटीना के साथ इस ग्रुप में जॉर्डन, ऑस्ट्रिया और अल्जीरिया हैं। टीम का पहला मैच अल्जीरिया से 16 जून को होगा, यानि मेसी पहली बार 16 जून को मैदान पर खेलते हुए दिखेंगे। अमेरिका के एरोहेड स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। बता दें कि अर्जेंटीना डिफेंडिंग चैंपियन है। अल्जीरिया के बाद उसका अगला मुकाबला ऑस्ट्रिया से 22 जून को खेला जाएगा और आखिरी मैच 27 जून को जॉर्डन के साथ होगा।
यह भी पढ़े -'एक पल में भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलने का सपना देख लिया', फुटबॉल मैदान में उतरे अनुपम खेर
27 जून को होगा रोनाल्डो का पहला मैच
वहीं बात करें क्रिस्टीयानो रोनाल्डो की तो उनकी टीम पुर्तगाल को ग्रुप के में रखा गया है। इस ग्रुप में उसके साथ कोलंबिया, उज्बेकिस्तान और डीआर कोंगों टीम है। पुर्तगाल का सबसे पहला मैच 27 जून को डीआर कोंगो के साथ होगा। यूएसए के ह्यूस्टन में होने वाले इस मैच में क्रिस्टीयानो रोनाल्डो एक्शन में दिखेंगे। इसके बाद पुर्तगाल की भिड़ंत उज्बेकिस्तान से होगी। टीम ग्रुप का अपना आखिरी मैच 27 जून को कोलंबिया से खेलेगी।
Created On :   12 Jun 2026 10:56 PM IST










