FIFA WC 2026: फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियन पर होगी पैसों की बारिश, 490 करोड़ रुपये के साथ मेडल और रिंग भी मिलेगी

फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियन पर होगी पैसों की बारिश, 490 करोड़ रुपये के साथ मेडल और रिंग भी मिलेगी
फुटबॉल वर्ल्ड कप अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 19 जुलाई को स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। इनमें से जो भी टीम चैंपियन बनेगी, उस पर जमकर पैसों की बारिश होगी।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। फुटबॉल वर्ल्ड कप अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 19 जुलाई को स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। इनमें से जो भी टीम चैंपियन बनेगी, उस पर जमकर पैसों की बारिश होगी। इस बार फुटबॉल वर्ल्ड कप चैंपियन को 51 मिलियन डॉलर यानि करीब 490 करोड़ रुपये मिलेंगे। फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली चैंपियन टीम को इतनी बड़ी राशि दी जाएगी।

फीफा की ओर से इस बार 871 मिलियन डॉलर यानी करीब 83,866 रुपए की इनामी राशि बांटने का ऐलान किया है। इसके तरह टूर्नामेंट में क्वालिफाई करने वाले प्रत्येक देश को कम से कम 12.5 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹120 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके साथ ही इस बार चैंपियन टीम के प्लेयर्स को मेडल के साथ चैंपियनशिप रिंग भी दी जाएगी। फाइनल मुकाबले से पहले फीफा की ओर से इसका ऐलान किया गया।

यह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार होगा जब चैंपियन टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ को ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के साथ-साथ चैंपियनशिप रिंग भी दी जाएगी। फीफा के मुताबिक इस रिंग में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी बनी होगी। हर एक रिंग पर खिलाड़ी के हिसाब से अलग नंबर होगा। विजेता टीम के लिए 30 रिंग तैयारी की गई हैं।

सेमी में जगह बनाने वाली टीमों सबसे ज्यादा इनामी राशि मिलेगी। वहीं रनरअप टीम को करीब 3,273.18 करोड़ (33 मिलियन डॉलर) मिलेंगे। वहीं, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को करीब 2,888.10 करोड़ (29 मिलियन डॉलर), चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को करीब 2,695.56 करोड़ (27 मिलियन डॉलर) की इनामी राशि मिलेगी।

पिछली बार (वर्ल्ड कप 2022) के वर्ल्ड कप की इनामी राशि से इस बार की तुलना करें तो उसमें बड़ा इजाफा हुआ है। पिछली बार जहां विनर टीम को 348 करोड़ यानि 42 मिलियन डॉलर की इनामी राशि मिली थी। वहीं रनरअप फ्रांस को 248 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 32 टीमों में कुल 3600 करोड़ रुपए से ज्यादा की इनामी राशि बांटी गई थी।

Created On :   17 July 2026 7:49 PM IST

Tags

Next Story