FIFA WC 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया, छठी बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह, इंग्लैंड से होगी टक्कर

अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया, छठी बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह, इंग्लैंड से होगी टक्कर
डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम ने अपने आखिरी क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हरा दिया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम ने अपने आखिरी क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हरा दिया।

कंसास सिटी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अर्जेंटीना ने 10वें मिनट में ही बढ़त ले ली। मैक एलिस्टर ने टीम की तरफ से पहला गोल किया। 67वें मिनट में स्विट्जरलैंड ने मैच में वापसी की। डैन एनड्यॉय ने गोल कर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। 90 मिनट तक स्कोर यही रहा।

इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में जूलियन अल्वारेज ने 112वें और एमी मार्टिनेज ने 121वें मिनट में गोल कर अर्जेंटीना को जीत दिला दी। अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा, जिसने आज खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्वे को एक्स्ट्रा टाइम में 2-1 से हरा दिया। 2018 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार इंग्लैंड ने टू्र्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

सेमीफाइनल में कभी नहीं हारा अर्जेंटीना

फीफा वर्ल्डकप के इतिहास में अर्जेंटीना कभी सेमीफाइनल में नहीं हारा है। वह 1930, 1986, 1990, 2014 और 2022 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा था, इनमें से एक भी बार उसे हार का सामना नहीं करना पड़ा। 1930 में उसने यूएसए को 6-1 से , 1986 में बेल्जियम को 2-1 से , 1990 में इटली को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से, 2014 में पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से और 2022 में क्रोएशिया को 3-0 से हराया था।

Created On :   12 July 2026 7:34 PM IST

Tags

Next Story