Lionel Messi: FIFA विश्व कप के फाइनल में मिली हार के बाद मेसी ने बयां किया अपना दर्द, अच्छी यादें संजो कर...पर घाव बहुत गहरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। FIFA विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला गया। जिसमें लियोनेल मेसी की टीम को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। मेसी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके इस वजह से वह काफी दुखी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें अपना दर्द बयां किया है। साथ में विजेता टीम स्पेन के जीत की बधाई भी दी है।
मेस्सी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में समय लगेगा लेकिन मैं सभी अच्छी बातों को भी संजो कर रखता हूं। वे मैच जिनमें हमने अपना सब कुछ झोंककर मैच का रुख पलटा, वे मैच जो हमेशा हमारी यादों में रहेंगे, पूरे देश का समर्थन जिसने, इस टीम की कड़ी मेहनत और प्रयासों के साथ मिलकर, हमें एक बार फिर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में शामिल होने का मौका दिया। आज हमने जो हासिल किया है, उसे पूरी तरह से समझना मुश्किल है, लेकिन इस टीम ने लगातार दो विश्व कप फाइनल में जगह बनाई।
उन्होंने आगे कहा, हर बधाई और हर मैसेज के लिए मैं दिल से आपका शुक्रिया अदा करता हूं। एक बार फिर, हम एक देश के तौर पर एकजुट हुए और साथ मिलकर अर्जेंटीना का नागरिक होने का जबरदस्त गर्व महसूस किया। मैं चैंपियनशिप जीतने पर स्पेन को भी बधाई देना चाहता हूं।
स्पेन ने पहली बार खिताब कब जीता?
पहली बार स्पेन ने साल 2010 में फीफा विश्व कप का खिताब जीता था। उसके बाद बड़े ही लंबे अंतराल के बाद दूसरी बार 2026 में खिताब पर कब्जा किया है। दोनों ही बार फाइनल में स्पेन ने अतिरिक्त समय में 1-0 से जीत हासिल की थी। फीफा विश्व कप में पहली बार स्पेन ने नीदरलैंड्स को हराया था दूसरी बार अर्जेंटीना को हारा कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
Created On :   22 July 2026 12:36 AM IST












