FIFA World Cup 2026: टूर्नामेंट की क्लोजिंग सेरेमनी में लगेगा सितारों का जमावड़ा, भारतीय समयानुसार कब और कहां देख सकेंगे? यहां है पूरी जानकारी

टूर्नामेंट की क्लोजिंग सेरेमनी में लगेगा सितारों का जमावड़ा, भारतीय समयानुसार कब और कहां देख सकेंगे? यहां है पूरी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट FIFA विश्व कप 2026 अपने समापन की ओर है। स्पेन और अर्जेंटीना के बीच लीग का फाइनल 20 जुलाई को भारतीय समय के अनुसार रात 12:30 बजे खेला जाएगा। मुकाबला शुरू होने के पहले अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में एक भव्य क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में मनोरंजन और हॉलीबुड की दुनिया के कई सितारे अपनी मौजूदगी से ग्राउंड पर चार चांद लगाएंगे। फुटबॉल विश्व कप में पहली बार 48 टीमों के यादगार सफर का जश्न मानाया जाएगा।

भारत में फाइनल का लाइव टेलीकास्ट जी5 पर देखा जा सकता है। इसके अलावा Unite8 स्पोर्ट्स चैनलों पर भी मैच दिखाया जाएगा। डीडी फ्री डिश वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर भी फाइनल देख सकेंगे।

क्लोजिंग सेरेमनी में सितारों का जमावड़ा

श्रेणी

कलाकार / नाम

मुख्य प्रस्तोता

पोस्ट मलोन (Post Malone)

अंतरराष्ट्रीय कलाकार

रॉबी विलियम्स, लौरा पोसिनी, निकोल शेरजिंगर

इंटरनेट क्रिएटर

आईशोस्पीड (IShowSpeed)

विशेष अतिथि

टॉम क्रूज (Tom Cruise)

फाइनल से पहले जेनिफर हडसन देंगी खास प्रस्तुति

कलाकार

प्रस्तुति (गीत/कार्य)

मुख्य विवरण

जेनिफर हडसन

राष्ट्रीय गान (National Anthem)

ऑस्कर, एमी, ग्रैमी और टोनी

पुरस्कार विजेता; शानदार करियर और दमदार आवाज के लिए प्रसिद्ध

क्रिस्टोफर मैकियो

‘America the Beautiful’

अमेरिका की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाएंगे; अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के आयोजनों से जुड़ी प्रस्तुति

अर्जेंटीना की संभावित प्लेइंग 11

गोलकीपर: एमिलियानो मार्टिनेज डिफेंडर्स में नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, लिसांद्रो मार्टिनेज, निकोलस टैगलियाफिको रह सकते हैं। डिफेंसिव मिडफील्डर: लिआंड्रो पारेदेस अटैकिंग मिडफील्डर/विंड्स: रोड्रिगो डी पॉल, एंजो फर्नांडीज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर फॉरवर्ड्स लियोनेल मेसी, जूलियन अल्वारेज/लुटारो मार्टिनेज

स्पेन की संभावित प्लेइंग 11

गोलकीपर: उनाई सिमोन डिफेंडर्स: पेड्रो पोरो, पाउ कुबार्सी, एम्रिक लापोर्टे, मार्क कुकुरेया मिडफील्डर: रोड्री, फाबियान रुइज अटैकिंग मिडफील्डर/विंड्स: लामीन यमाल, दानी ओल्मो, एलेक्स बाएना स्ट्राइकर: मिकेल ओयारसाबल

Created On :   19 July 2026 11:03 PM IST

Tags

Next Story