FIFA World Cup 2026: दूसरी ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही बिखेरेंगी अपना जलवा, कितने बजे और कहां होगा लाइव प्रसारण यहां देखिए

दूसरी ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही बिखेरेंगी अपना जलवा, कितने बजे और कहां होगा लाइव प्रसारण यहां देखिए
आज कनाडा के मैच से पहले होने वाली सेरेमनी में नोरा फतेही परफॉर्म करेंगी। जानिए इसकी पूरी डिटेल।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 के दो मुकाबले हो चुके हैं आज तीसरा मैच कनाडा और बॉस्निया एंड हर्जेगोविना के बीच खेला जाएगा। जो भारतीय समयनुसार आज रात 12.30 बजे से शुरू होगा। मुकाबला शुरू होने के लगभग 90 मिनट पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी। जिसमें भारतीय बॉलीबुड अभिनेत्री नोरा फतेही परफॉर्म करेंगी। क्या आपको पता है इसका लाइव प्रसारण किन-किन चैनलों पर होगा? अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं।

फुटबॉल विश्व कप के 23वें सीजन की मेजबानी यूएसए, कनाडा और मैक्सिको तीन देश मिलकर कर रहे हैं। पहली ओपनिंग सेरेमनी मैक्सिको में बीती रात हुई। आपको बता दें, कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब तीन देश मिलकर फीफा विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं। गुरुवार के मुकाबले में शकीरा समेत कई कलाकारों ने परफॉर्म किया। आज कनाडा के मैच से पहले होने वाली सेरेमनी में नोरा फतेही परफॉर्म करेंगी। जानिए इसकी पूरी डिटेल।

कहां होगी आज के मुकाबले की ओपनिंग सेरेमनी?

दूसरी ओपनिंग सेरेमनी कनाडा के टोरंटो स्टेडियम में होगी।

ओपनिंग सेरेमनी कितने बजे शुरू होगी?

भारतीय समयनुसार फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी रात 11 बजे से शुरू होगी।

ओपनिंग सेरेमनी में कौन-कौन परफॉर्म करेगा?

नोरा फतेही के आलावा दूसरी ओपनिंग सेरेमनी में एलियाना, जेसी रेयेज, माइकल बुबले, वेजेड्रीम, विलियम प्रिंस, एलेशिया कारा परफॉर्म करेंगे।

ओपनिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण कहां?

फीफा वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण Unite-8 Sports चैनल पर होगा।

ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग कहां?

फीफा वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और वेबसाइट (सब्सक्रिप्शन के साथ) पर देख सकते हैं।

Created On :   12 Jun 2026 11:04 PM IST

Tags

Next Story