Fifa World Cup Opening Ceremony 2026: केटी पेरी और नोरा फतेही बिखेरेंगी अपना जलवा, यहां देखे लाइव स्ट्रीमिंग, तीन अलग-अलग जगह होगी ओपनिंग सेरेमनी

केटी पेरी और नोरा फतेही बिखेरेंगी अपना जलवा, यहां देखे लाइव स्ट्रीमिंग, तीन अलग-अलग जगह होगी ओपनिंग सेरेमनी
शकीरा और केटी पेरी के अलावा नोरी फतेही भी परफॉर्मेंस देंगी। भारत में ओपनिंग सेरेमनी 11 जून रात 11 बजे देख सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) की मेजबानी यूएसए, कनाडा और मैक्सिको कर रहे हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मैक्सिको सिटी में मैक्सिको और द. अफ्रीका के बीच 12 जून को खेला जाएगा। यह मैच रात में 12.30 बजे शुरू होगा। दोनों के बीच मुकाबला शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। क्या आप जानते हैं ओपनिंग सेरेमनी में कौन-कौन बिखेरेगा अपना जलवा अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं।

मैक्सिको और साउथ अफ्रीका मुकाबले के शुरू होने के 90 मिनट पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी। इसमें शकीरा और केटी पेरी के अलावा नोरी फतेही भी परफॉर्मेंस देंगी। भारत में ओपनिंग सेरेमनी 11 जून रात 11 बजे से देख सकते हैं। दूसरी ओपनिंग सेरेमनी कनाडा के टोरंटो में होगी। टूर्नामेंट के तीसरे मैच में कनाडा का सामना बोस्निया एंड हर्जिगोविना से होना है।

अमेरिका में पहला मैच 13 जून को लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला अमेरिका और पराग्वे के बीच खेला जाएगा। आप इस मैच को भारतीय समयानुसार साढ़े 6 बजे से देख सकते हैं। इम मैच के पहले जो ओपनिंग सेरेमनी होगी वह आप इंडिया में सुबह 5 बजे से देख सकते हैं। इसमें केटी पेरी परफॉर्म करती हुई नजर आएंगी।

मैक्सिको में कौन दिखाएगा अपना दम?

शकीरा और बर्ना बॉय मुख्य कलाकार होंगे और टूर्नामेंट का ऑफिशियल गाना 'डाई डाई' गाएंगे। अन्य कलाकारों में एलेजांद्रो फर्नांडीज, बेलिंडा, डैनी ओशन, जे बाल्विन, लीला डाउन्स, लॉस एंजिल्स अजुलेस, माना और टाइला शामिल हैं।

कनाडा में ओपनिंग सेरेमनी

कनाडा के मशहूर कलाकार माइकल बबल के साथ-साथ एलेसिया कारा और एलैनिस मोरिससेट जैसे कलाकार भी परफॉर्म करेंगे। फिलिस्तीनी-चिली सिंगर एलियाना भी परफॉर्म करेंगी, साथ ही फ्रांसीसी कलाकार वेजेड्रीम भी शामिल होंगे। जेसी रेयेज, नोरा फतेही, संजॉय और विलियम प्रिंस भी परफॉर्म करने वाले हैं।

अमेरिका में ओपनिंग सेरेमनी

इंटरनेशनल पॉप स्टार केटी पेरी अपने होम स्टेट में मुख्य कलाकार होंगी। उनके साथ रैपर फ्यूचर, अनिता, लिसा, रेमा और टाइला भी शामिल होंगे।

Created On :   11 Jun 2026 10:06 PM IST

Tags

Next Story