FIFA World Cup 2026: विश्व कप के बीच एक चौंकाने वाली खबर आई सामने, मेजबान देश USA में इस टीम के खिलाड़ियों के सामान हुए चोरी

विश्व कप के बीच एक चौंकाने वाली खबर आई सामने, मेजबान देश USA में इस टीम के खिलाड़ियों के सामान हुए चोरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फीफा विश्व कप के 23वें सीजन का आगाज हो चुका है, तीन देश टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं। उसमें यूएसए, कनाडा और मैक्सिको शामिल हैं। लीग के शुरू होने के पहले ही अमेरिका कई विवादों में आ चुका है। खिलाड़ियों की चेंकिंग, ईरान के मैचों के टिकट को लेकर फैसला, एयरपोर्ट पर रेफरी और खिलाड़ियों से घंटों पूछताछ करना। इसी बीच एक और मामला सामने आया है जिसमें इंग्लैंड फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों के अभ्यास का सामान चोरी हो गया।

इंग्लैंड फुटबॉल टीम का अगला मैच 18 जून को क्रोएशिया के साथ टेक्सास में होना है। मुकाबला के पहले टीम फ्लोरिडा में शनिवार को अभ्यास कर रही थी ठीक उसी दौरान टीम के कई सामान चोरी हो गए।

बीबीसी से मिली जानकारी के अनुसार जब इंग्लैंड टीम का सामान कैनसस सिटी ले जाया जा रहा था, इस दौरान इन गाड़ियों में चोरी हो गई। चोरी की खबर सामने आने के बाद पुलिस ने झानबीन शुरू कर दी है और कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं। स्काई न्यूज चैनल से मिली जानकारी के अनुसार चोरी हुए सामान में कुछ सामान तो पुलिस ने रिकवर कर लिया है।

खिलाड़ियों के चोरी हुए सामान में जूते, अभ्यास का सामना (फुटबॉल, नेट आदि) कोचिंग स्टाफ का सामान था। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस कह रही है कि इस मामले में जांच चल रही है। जब इंग्लैंड टीम का सामान कैनसस सिटी पहुंचा तो पता चला कि उसमें से कुछ सामान गायब है।

Created On :   13 Jun 2026 7:32 PM IST

Tags

Next Story