Women's T-20 World Cup 2026: भारतीय टीम पाकिस्तान से खेलेगी अपना पहला मुकाबला, बर्मिंघम में खेला जाएगा मैच, कैसा है दोनों टीमों का हेड-टू-हेड आंकड़ा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला टी-20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला रविवार (14 जून) को पाकिस्तान से होना है। दोनों टीमों के बीच यह मैच एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी। आइए जानते हैं इस पिच पर बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसका रहने वाले हैं बोल बाला?
दोनों टीमों का कैसा है हेड-टू-हेड आंकड़ा?
इंडिया और पाकिस्तान के मैच हमेशा से ही रोमांचक रहते हैं। दोनों देशों में क्रिकेट मैच खूब देखा जाता है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन हमेशा से बेमिसाल रहता है। भारत-पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 16 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी है। इसमें से भारत को 13 मुकाबलों में जीत मिली और बाकी में हार का सामना करना पड़ा।
महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
इंडिया टीम का स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।
पाकिस्तान टीम का स्क्वॉड
फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तूबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब
Created On :   13 Jun 2026 9:49 PM IST










