FIFA World Cup 2026: आज खेले जाएंगे 5 मुकाबले, कौन किस पर पड़ेगा भारी? भारतीय समयानुसार कितने बजे होगा शुरु, यहां देखें पूरी जानकारी

आज खेले जाएंगे 5 मुकाबले, कौन किस पर पड़ेगा भारी? भारतीय समयानुसार कितने बजे होगा शुरु, यहां देखें पूरी जानकारी
फीफा विश्व कप 2026 में शनिवार (13 जून) को 5 मुकाबले खेले जाएंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 में शनिवार (13 जून) को 5 मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच कतर और स्विट्जरलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 12.30 बजे से शुरू होगा।

दूसरा मुकाबला न्यूयॉर्क न्यू जर्स स्टेडियम में ब्राजील और मोरक्को के बीच सुबह 4.30 बजे खेला जाएगा। वहीं, तीसरा मैच हैती और स्कॉटलैंड के बीच मियामी स्टेडियम में होगा।

चौथा मैच ऑस्ट्रेलिया और तुर्की के बीच सुबह 9.30 बजे से सिएटल स्टेडियम में, जबकि 5वां मैच ह्यूस्टन स्टेडियम में रात 10 बजे जर्मनी और कुरासाओ के बीच खेला जाएगा।

कतर और स्विट्जरलैंड ग्रुप- बी में शामिल हैं। उन दोनों के बीच अब तक सिर्फ एक इंटरनेशनल मैच खेला गया है, उसमें कतर ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। फीफा विश्व कप में पहली बार एक दूसरे के आमने-सामने होंगी।

कतर की टीम एशिया कप विजेता रह चुकी है। वह जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, स्विट्जरलैंड की मजबूत यूरोपिनय टीम अपने स्टार खिलाड़ी ग्रेनिट जाका के अनुभव के दम पर मैच जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

कतर और स्विट्जरलैंड की संभावित स्टार्टिंग-11

कतर- अबुनाद, उई, मिगुएल, खुखी, अल-अमीन, अब्दुलसलाम, फाथी, लाये, अब्दुलरीसाग, अफीफ, जूनियर।

स्विट्जरलैंड- कोबेल, विडमर, एलवेदी, अकांजी, रोड्रिगेज, एबिशर, जाका, फ्रायलर, एनडॉय, मनजांबी, अमदौनी।

ब्राजील और मोरक्को की संभावित स्टार्टिंग-11

ब्राजील- एलिसन, डैनिलो, मार्विनहोस, गैब्रियल, सैंड्रो, कैसीमिरो, गुइमारेस, राफिन्हा, पाकेता, विनीसियस जूनियर, कुन्हा।

मोरक्को- बोनो, हकीमी, डियोप, रियाद, मजरौई, अमराबत, एल आयनाउई, औनाही, डियाज, सैबारी, एल खन्नौस।

हैती और स्कॉटलैंड की संभावित स्टार्टिंग-11

हैती- प्लेसाइड, आर्कस, अदे, डेलक्रोइक्स, एक्सपीरियंस, डीडसन, जीन जैक्स, बेलेगार्डे, प्रोविडेंस, इसिडोर, नाजोन।

स्कॉटलैंड- गन, हिकी, हेनली, सुतार, रॉबर्टसन, डोक, मैकटॉमिने, फर्गुसन, मैकगिन, एडम्स, शेंकलैंड।

ऑस्ट्रेलिया और तुर्की की संभावित स्टार्टिंग- 11

ऑस्ट्रेलिया- रयान, इटालियानो, सिर्काती, सुतार, हेरिंगटन, बोस, मेटकाफ, इरविन, ओ'नील, लेकी, टूरे।

तुर्की- चाकिर, चेलिक, डेमिरल, बरदाकची, एल्माली, चालहानोग्लू, युकसेक, गुलर, कोकचू, यिलमाज, गुल।

जर्मनी और कुरासाओ की संभावित स्टार्टिंग- 11

जर्मनी- नोयर, किमिच, ताह, रुडिगर, रॉम, गोरेट्जका, पावलोविच, विर्ट्ज, मुसियाला, हावर्ट्ज, उंडाव।

कुरासाओ- रूम, ब्रेनेट, गारी, ओबिस्पो, फ्लोरानस, एल. बकुना, जे. बकुना, गोरे, चोंग, कस्तानीर, मार्गरीथा।

Created On :   13 Jun 2026 5:56 PM IST

Tags

Next Story