FIFA WC 2026: पैराग्वे को हराकर USA ने रचा इतिहास, दर्ज की फीफा वर्ल्डकप की सबसे बड़ी जीत

पैराग्वे को हराकर USA ने रचा इतिहास, दर्ज की फीफा वर्ल्डकप की सबसे बड़ी जीत
फीफा वर्ल्डकप की मेजबान अमेरिका (USA) ने अपने ओपनिंग मैच में इतिहास रच दिया है। टीम ने पैराग्वे को 4-1 से मात देकर वर्ल्डकप इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। फीफा वर्ल्डकप की मेजबान अमेरिका (USA) ने अपने ओपनिंग मैच में इतिहास रच दिया है। टीम ने पैराग्वे को 4-1 से मात देकर वर्ल्डकप इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की है। लॉस एंजिल्स के सोफी स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-डी के इस मुकाबले में शुरूआत से लेकर आखिर तक मेजबान यूएसए ने अपना दबदबा बनाए रखा।

मैच के दौरान एक घटना ऐसी हुई जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। दरअसल, मुकाबले के 7वें मिनट में पैराग्वे के खिलाड़ी डेमियन बोबाडिला ने गलती से यूएसए के गोल पोस्ट में गेंद को भेज दिया था। इस तरह मैच का पहला गोल तो यूएसए की तरफ से हुआ लेकिन गोल करने वाला खिलाड़ी पैराग्वे का था। पहले हाफ में मेजबान यूएसए ने दबदबा बनाए रखा। 31 मिनट में दूसरा और एक्स्ट्रा टाइम में तीसरा गोल करके यूएसए ने 3-0 बढ़त बना ली।

पैराग्वे की ओर से मैच का इकलौता गोल 73वें मिनट में आया। यह गोल पैराग्वे के खिलाड़ी मौरिसियो ने किया। इसके बाद यूएसए की ओर से जियोवानी रेना ने एक्स्ट्रा टाइम में एक और गोल कर दिया। इस तरह यूएसए ने 4-1 के अंतर से मैच अपने नाम किया।

बता दें यह फीफा वर्ल्डकप के इतिहास में यूएसए की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने फीफा वर्ल्डकप 1930 में बेल्जियम को 3-0 के अंतर से जीत दर्ज की। इसके बाद उसी वर्ल्डकप में टीम ने पैराग्वे को 3-0 से हरा दिया।

Created On :   13 Jun 2026 3:35 PM IST

Tags

Next Story