India Vs New Zealand ODI Match: वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बारिश का संकट, कब और कहां खेला जाएगा? जाने मौसम रिपोर्ट से लेकर हे-टू-हेड रिकॉर्ड तक सब कुछ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। भारत ने पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे मैच में बारिश का संकट मंडरा रहा है। पहले मैच में भी बारिश ने खलल डाला था अब दूसरे में भी बारिश होने की खबर आ रही है। आइए आपको बताते हैं कि मैच के दौरान होने के कितने प्रतिशत चांस हैं।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी ने पैरा एशियाई एथलीटों के हौसले और जज्बे को सराहा, बोले- आपकी जीत ने पूरे देश को किया भावुक
पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 143 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे भारत ने 22.4 ओवरों में 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था। भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने 51 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली। कोहली ने ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जिसे तोड़ना आने वाले कई सालों तक मुमकिन नहीं होगा।
मौसम रिपोर्ट
वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में बारिश का साया मंडरा रहा है। शुक्रवार को वेलिंगटन में बारिश के कारण न्यूजीलैंड टीम को अपना ट्रेनिंग सेशन चार दीवाली के भीतर करना पड़ा था। वहीं, टीम इंडिया को अपना अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा। वेदर रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को वेलिंगटन में 60 प्रतिशत बारिश की संभावना है। भारतीय समयानुसार मैच सुबह 7:30 से शुरू होगा।
यह भी पढ़े -खराब मौसम के कारण बदला वेन्यू, वनडे सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली की बजाय विशाखापत्तनम में होगा
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
वेलिंगटन हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड 4 वनडे मैच खेल चुकी हैं। इसमें भारत 2 बार विजयी रही है, एक मैच न्यूजीलैंड जीतने में कामयाब रही। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। दोनों टीमें आखिरी भिड़ंत 2019 में भिड़ी थी, तब टीम इंडिया 252 रनों पर सिमट गई थी। लेकिन जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 217 रनों पर ऑलआउट करके टीम को 35 रनों से जीत दिलाई थी।
Created On :  

