IND Vs NZ Auckland ODI: 'वो जीत के असली हीरो..', कप्तान गिल ने 0 रन बनाने वाले रोहित शर्मा को दिया जीत का क्रेडिट, जानें क्यों?

डिजिटल डेस्क, ऑकलैंड। भारत ने ऑकलैंड वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 185 रन पर सिमट गई। इसके बाद बारिश के चलते दूसरी पारी 50 की जगह 32 रन की कर दी गई और टारगेट को 186 से 145 कर दिया गया। टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 23वें ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। भारत के लिए बैटिंग में विराट कोहली ने 74 रन बनाए, वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट झटके। मुकाबले के बाद कप्तान शुभमन गिल ने जीत का श्रेय बिना खाता खोले आउट होने वाले रोहित शर्मा को दिया।
यह भी पढ़े -BCCI ने WPL के शेड्यूल का किया ऐलान, 14 जनवरी से 5 टीमों के बीच जंग, इस दिन खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
गिल ने टीम की बॉलिंग और बैटिंग की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हम बॉलिंग में बहुत अच्छे थे। और मुझे लगता है कि हमारी फील्डिंग भी बहुत अच्छी थी। रोहित भाई के उस रन आउट ने मुझे लगता है कि गेम का मोमेंटम बदल दिया। मुझे लगता है कि यह असल में वह पार्टनरशिप (मिशेल और फिलिप्स के बीच साझेदारी) थी। हमने इंडिया में भी यह देखा। उन दोनों ने इंडिया में बहुत अच्छी बैटिंग की थी और कुल मिलाकर मुझे लगता है कि हमारी टीम की परफॉर्मेंस बहुत अच्छी रही।'
युवा गेंदबाज गुरनूर ब्रार और अंशुल कंबोज के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए गिल ने कहा, 'मुझे लगता है कि अंशुल एक ऐसे बॉलर हैं, जो इस तरह के हालातों के लिए बने हैं। वह हमेशा फुर्तीले रहते हैं, बॉल को सीम करने की कोशिश करते हैं और पुरानी बॉल के साथ अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हमें लगा कि जब विकेट से ज्यादा कुछ नहीं हो रहा होता है, तो गुरनीर ने अपनी पेस से एक्स्ट्रा बाउंस हासिल किया और जिस तरह से आज दोनों ने बॉलिंग की, वह देखने में वाकई शानदार था।
Created On :  


