Rewa News: दो सगे भाइयों ने क्रिकेट में किया कमाल, नेशनल में खेलकर जिले का नाम रोशन किया

दो सगे भाइयों ने क्रिकेट में किया कमाल, नेशनल में खेलकर जिले का नाम रोशन किया

डिजिटल डेस्क,रीवा। मेहनत और जज्बे की मिसाल बने ग्राम देवरी के दो सगे भाइयों ने क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर पूरे मऊगंज जिले का नाम गौरवान्वित किया है। गांव के सामान्य किसान परिवार में जन्मे ज्ञानेश कुमार मिश्र के बेटे शिवम मिश्र और राजन मिश्र ने हाल ही में पुणे में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स में जयपुर केंद्रीय विद्यालय रीजन की तरफ से फाइनल खेला और सिल्वर मेडल जीता। ज्ञानेश कुमार मिश्र वर्तमान में भारतीय वायुसेना में कार्यरत हैं और राजस्थान के जैसलमेर में पदस्थ हैं।

बच्चों की क्रिकेट में रुचि को देखते हुए उन्होंने दोनों भाइयों को कानपुर के प्रतिष्ठित रोवर्स क्लब में दाखिला दिलाया। जब ज्ञानेश की पोस्टिंग जैसलमेर हुई तो दोनों ने वहीं से आगे का सफर शुरू किया। दोनों भाइयों की इस उपलब्धि पर ग्राम देवरी सहित पूरे मऊगंज में खुशी है। इनमें उमेश त्रिपाठी, सुखेंद्र सिंह बन्ना, अजय मिश्रा, राजू मांडा, विश्वनाथ मिश्रा, बसंत मिश्रा, आशुतोष तिवारी, अनिल पांडे, विपिन त्रिपाठी, मृत्युंजय चतुर्वेदी, श्रवण पांडे, विकास सिंह, अजय सिंह अधिवक्ता, पंकज मिश्रा, विपिन मिश्रा, समाजसेवी सतीश मिश्रा सहित क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की है।

Created On :  

Next Story