Rewa News: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी पर जताई कड़ी आपत्ति

भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी पर जताई कड़ी आपत्ति
संत समाज में सद्भाव और समरसता का संदेश दें न कि कटुता फैलाएं

डिजिटल डेस्क,रीवा। भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर हिंदू उत्सव समिति धर्म परिवार के अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सनातन धर्म के आराध्य हैं और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। ऐसे आराध्य के विषय में टिप्पणी करने से पहले धीरेंद्र शास्त्री को अपने नाम से ‘कृष्ण’ शब्द हटा देना चाहिए था।

मंगू ने कहा कि संतों और धर्मगुरुओं का दायित्व समाज को धर्म, संस्कार, प्रेम, सद्भाव और एकता का मार्ग दिखाना है। उन्हें अपने विचारों और वाणी से समाज को जोड़ना चाहिए, न कि ऐसी टिप्पणियां करनी चाहिए जिनसे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो और लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हों। उन्होंने कहा कि समाज में जहर फैलाने वाली प्रवृत्ति किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति की बात करते हैं, उन्हें भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के प्रति अपना विरोध स्पष्ट करना चाहिए। ऐसे मामलों में समाज को एकजुट होकर अपना पक्ष रखना चाहिए और धार्मिक आस्था के सम्मान का संदेश देना चाहिए।

गुरमीत सिंह मंगू ने कहा कि सनातन परंपरा की वास्तविक शक्ति मर्यादा, सहिष्णुता, प्रेम और सभी के सम्मान में निहित है। धर्म के नाम पर बोलने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी वाणी और आचरण में इन मूल्यों का पालन करना चाहिए।

Created On :  

Next Story