Rewa news: अवैध मंदिरा बरामद : 7 प्रकरण कायम

अवैध मंदिरा बरामद : 7 प्रकरण कायम
आबकारी टीम ने दी दबिश

डिजिटल न्यूज़ रीवा

जिले में अवैध मदिरा के निर्माण,संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हेतु एक बार फिर सघन अभियान छेड़ा गया है। इसके चलते जिले के विभिन्न स्थानों पर आबकारी अमले द्वारा दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान वृत्त गुढ़ में कुल 4 प्रकरण कायम किए गए। इस कार्यवाही के दौरान 102 पाव देशी मदिरा प्लेन, 20 पाव देसी मदिरा मसाला बरामद किया गया। इसके बाद कंपोजिट मदिरा दुकान गुढ़ 2 का निरीक्षण कर 1 विभागीय प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। निरीक्षण के दौरान 201 बडवाइसर बियर के केन बरामद किया गया जिसकी धारिता 500 मिलीलीटर है,बताया गया कि ये एक्सपायर्ड थे व मानव उपभोग के लिए उपयुक्त नहीं थे। इसे नस्टीकरण हेतु जप्त किया गया l इसके साथ-साथ वृत सिरमौर में आबकारी वृत सिरमौर टीम द्वारा कार्यवाही की गई जिसमें बैकुंठपुर में घनश्याम सोनी के रिहायसी मकान से 32 पाव देसी मसाला बरामद कर 1 न्यायालीन प्रकरण कायम किया गया। कंपोजिट मदिरा दुकान का निरीक्षण कर 1 विभागीय प्रकरण भी कायम किया गया। इस तरह इस कार्यवाही में कुल पांच न्यायालयीन प्रकरण व दो विभागीय प्रकरण कायम किए गए।

Created On :  

Tags

Next Story