रीवा न्यूज: छैना रसगुल्ला में पाई गई आरारोड की मिलावट, लिए गए नमूने

न्यू बस स्टैंड पर माल को लेने कोई व्यापारी भी नहीं आया । समस्त माल को लावारिश में जप्त कर लिया गया है ।

डिजिटल डेस्क रीवा।शहर के अंदर खाद्य पदार्थों में मिलावट का गोरख धंधा लगातार फल फूल रहा है। जहां एक ओर विभागीय स्तर से कार्यवाही के लिए अभियान छेड़ा गया है वहीं दूसरी ओर नित नए-नए करनामें मिलावट के सामने आ रहे हैं। मिलावटखोरों को प्रशासनिक कार्यवाही का शायद कोई डर नहीं रह गया है। शायद यही वजह है कि सोमवार को खाद्य सुरक्षा टीम के द्वारा शहर के अंदर जब कार्यवाही की गई तो नया कारनामा सामने आ गया । शहर के संजय नगर मोड़ पर स्थित राजवाड़ा स्वीट्स की मिठाइयों की जांच मोबाइल लैब के माध्यम से की गई । जांच के दौरान छैना की मिठाई छैना रसगुल्ला में स्टार्च मैदा अथवा आरारोड की मिलावट पाई गई । जैसे ही रसगुल्ला पर स्टार्च की जांच हेतु परीक्षण केमिकल डाला गया । रसगुल्ला का रंग काला हो गया और रसुगुल्ले में मिलावट की पुष्टि हुई । खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे ने बताया कि संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व न्यू बस स्टैंड में बस से बनारस से आने वाले मिल्क केक मिठाइयाँ या मीठी बूंदी की जांच हेतु सुबह 4 बजे छापा मार करवाई खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान लगभग एक क्विंटल मिल्क की मिठाइयाँ एवं बूंदी पाई गई प्रथम दृष्टि जांच करने पर मिल के में स्टार्च की मिलावट पाई गई थी।

पूछताछ करने पर बस कंडक्टर ने बताया कि समस्त माल बनास से गाड़ी में लोड किया गया है। भेजने एवं पाने वाले नाम अरुण,अंशिका,आरव बिल्टी पर अंकित पाए गए हैं । किसी का मोबाइल नंबर या आधार नंबर नहीं पाया गया । न्यू बस स्टैंड पर माल को लेने कोई व्यापारी भी नहीं आया । समस्त माल को लावारिश में जप्त कर लिया गया है ।


Created On :  

Tags

Next Story