Rewa News: अवैध सट्टा पर्ची काटने वाले व्यक्तियों को पकड़कर पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

अवैध सट्टा पर्ची काटने वाले व्यक्तियों को पकड़कर पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी एवं घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिया के व्यक्तियो को पकड़ा गया।

डिजिटल डेस्क,रीवा। थाना प्रभारी अमहिया निरीक्षक मनोज गौतम ने थाना स्टाफ के साथ मिलकर अवैध सट्टा पर्ची काटने वाले व्यक्तियो को पकड़कर उसके विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट का अपराध पंजीबध्द किया गया। मामले के संबंध में बताया गया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रकाश चौराहा पार्किंग में दो व्यक्ति अवैध सट्टा पर्ची काट रहे हैं।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी एवं घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिया के व्यक्तियो को पकड़ा गया। उनका नाम राजेश लखेरा पिता गुरुप्रसाद नि तरहटी रीवा तथालाला उर्फ मो. आमीन पिता मो. अजीमुल नि घोघर रीवा है। इनके पास से सट्टा पर्चियां नगदी 1140 रुपए एवं पेन बरामद की गई। इस कारवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज गौतम, सउनि मनोज प्रजापति, आर. विकास तिवारी, शंकरदत्त जायसवाल, अनुज सिंह शामिल रहे।

Created On :  

Next Story