रीवा न्यूज: नरवाई में आग लगाने की बढ़ रही घटनाएं, कमिश्नर ने दिए अंकुश लगाने के निर्देश

नरवाई में आग लगाने की बढ़ रही घटनाएं, कमिश्नर ने दिए अंकुश लगाने के निर्देश
बैठक में उन्होंने कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, सहकारिता विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग, विपणन संघ, मंडी बोर्ड, के कार्यों की संभागीय समीक्षा की

डिजिटल डेस्क रीवा।रीवा संभाग कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में संभाग के सभी जिलों में विशेष तौर पर सतना और रीवा में नरवाई में आग लगाने की घटनाएं बहुतायत में हो रही हैं। इन घटनाओं पर प्रभावशाली अंकुश लगाने के लिए यदि कोई किसान हैप्पी सीडर, सुपरसीडर और बेलर मशीन का उपयोग करते हुए नरवाई का उचित प्रबंधन करते हैं तो ऐसे किसानों को प्रोत्साहन स्वरूप उन्नत बीज के सीड उपलब्ध कराए जाएं। इससे अन्य किसान भी प्रोत्साहित होंगे और वह नरवाई में आग लगाने की घटना में कमी करेंगे। कमिश्नर कृषि आदान की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में उन्होंने कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, सहकारिता विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग, विपणन संघ, मंडी बोर्ड, के कार्यों की संभागीय समीक्षा की। कमिश्नर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि साल दर साल खेती की जमीन कतिपय कारणों से कम होती जा रही है। इसलिए कृषि विभाग के अधिकारी खेती का रकबा बढ़ाने का विशेष प्रयास करें। किसानों को कामर्शियल सीड देकर प्रमोट करें। किसानों को प्रोत्साहित करें कि वह परंपरागत फसल के साथ-साथ अन्य लाभदायक फसल भी लें। किसानों को जौ, चना, मटर एवं तिलहन की फसल के लिए प्रेरित किया जाए। कमिश्नर ने कहा कि हम ऐसा एरिया चिन्हित करें जहां पर किसान एक समय में दो से अधिक फसल एक साथ ले सके। उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिये कि विभाग विविध फसलों में निरंतर नवाचार करके फसल उत्पादन को प्रोतसाहित करें। बताया गया कि क्लस्टर आधारित उद्यानिकी फसलों के अंतर्गत रीवा में सुंदरजा आम, अमरूद, मैहर में पुष्प, सतना, सीधी एवं सिंगरौली में सब्जी की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला विपणन संघ की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि शासन द्वारा तय किए गए दर पर ही यूरिया और उर्वरकों का वितरण किया जाएगा। तय दर से अधिक दर पर वितरण करने का किसी को अधिकार नहीं है। यदि तय दर से अधिक दर पर समितियां, विपणन संघ या निजी एजेंसी वितरण करती पाई जाती हैं तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर ने जिला सहकारी बैंक की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पैक्स सदस्यता अभियान के अंतर्गत नए सदस्य बनाए जाएं। उन्होंने बैंक के माध्यम से ऋण वितरण की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि वितरित ऋण की वसूली भी प्राथमिकता से की जाए। कृषि आदान की बैठक में संयुक्त आयुक्त वीरेंद्र


Created On :  

Tags

Next Story