रीवा न्यूज: निजी स्कूलों में मापदंडों का पालन नहीं, डीईओ ने किया निरीक्षण

निजी स्कूलों में मापदंडों का पालन नहीं, डीईओ ने किया निरीक्षण
इस संबंध में डीपीसी की भूमिका को लेकर कई सवाल उठ रहे है।

डिजिटल डेस्क,रीवा।

जिले के अंदर कई निजी स्कूल ऐसे हैं जो कि निर्धारित मापदंडो के विपरीत संचालन हो रहा है। सबसे बड़ी विडंबना तो यह है कि इन स्कूलों को मान्यता भी धड़ल्ले से दे दी जाती है। इसी कड़ी में शहर के गड़रिया क्षेत्र में कक्षा 8वीं तक संचालित एक निजी स्कूल का निरीक्षण करने मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी पीएल मिश्रा पहुंचे। निरीक्षण में डीईओ ने देखा कि बच्चों को दुकान में बैठाकर अध्ययन कराया जा रहा था। स्कूल में जो शिक्षक थे उनके पास डीएड की डिग्री भी नहीं थी। इसके अलावा स्कूल अन्य निर्धारित मानक के अनुसार संचालित नहीं पाई गई। जिसके बाद डीईओ ने इस संबंध

में अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी। बताया गया है कि स्कूल को मान्यता देने के पूर्व इसका निरीक्षण डीपीसी रीवा द्वारा किया गया था। निरीक्षण में निर्धारित मानक को पूरा न करने के बाद भी डीपीसी द्वारा स्कूल को मान्यता दे दी गई थी। गत दिवस इस संबंध में मामला सामने आने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने विद्यालय का निरीक्षण किया। माना जा रहा है कि इस मामले में डीपीसी पर कार्रवाई की जा सकती है। स्कूल के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित स्कूल निर्धारित मानक को पूरा नहीं करती। इस संबंध में डीपीसी की भूमिका को लेकर कई सवाल उठ रहे है।


Created On :  

Tags

Next Story