रीवा न्यूज: बाजार बैठकी वसूली मुक्ति दिवस पर प्रतिभाओं का किया गया सम्मान

डिजिटल डेस्क रीवा।
विंध्य सब्जी उत्पादक किसान एवं विक्रेता संघ द्वारा बाजार बैठकी वसूली मुक्ति दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह एवं नाट्य मंच का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब पिछड़े एवं मध्यम वर्गीय लोगों को सम्मान देकर उनके अंदर स्वाभिमान की भावना जागृत करना और उन्हें मुख्य धारा में जोड़ना है। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। साथ ही विंध्य के प्रतिभावान कलाकारों दीपक पटेल, संजय सेन, संदीप सोनी, एक्टर राज गणेश पटेल ,शिवा गुप्ता,आशू पटेल, पूजा यादव,बन्दना रावत को सम्मानित किया गया। सुभाष कुशवाहा के मार्गदर्शन में" वन नेशन वन एजुकेशन" का नाट्य प्रस्तुत किया गया। इसके प्रमुख कलाकार समा बानो, सृष्टि तिवारी, सृष्टि कुशवाहा, खुशबू कुशवाहा ,आयुष विश्वकर्मा, आदित्य यादव ,सुरेंद्र पाल, अरविंद कुशवाहा, ब्लड डोनेशन के जागरूकता कार्यक्रम में सचिन कुशवाहा, आशीष कुशवाहा और विनय कुशवाहा शामिल रहे। रीवा के सड़कों की चर्चा आम जनों से शिब्बू कुशवाहा ने की। नाट्य मंच द्वारा आजादी के पहले से बाजार बैठकी बंद होने तक का मंचन किया गया। इसका शीर्षक रहा "यदि समस्या आपको है तो लड़ाई आपको ही लड़नी होगी " इसके प्रमुख कलाकार एक्टर राज ,शिव गुप्ता, संजय सेन, गणेश पटेल, आशु पटेल, इंद्रदेव,आशीष, राजराखन, छोटू, गतिलेश,रामनरेश,मधु प्रद्युम्न, अंकित रहे। कार्यक्रम में विंध्य पूर्व सैनिक कल्याण संघ के सेवानिवृत्ति सैनिक कैप्टन धर्मराज सिंह, कैप्टन मुनिराज पटेल, सूबेदार मेजर भूपेंद्र सिंह ,सूबेदार मेजर एचपी सेन, उग्रसेन पटेल, यज्ञभान पटेल, शिवपाल जैसवाल, दिलीप सोनी, रामलाल पटेल, रामनिवास रजक, विनोद तिवारी, शारदा पटेल, शिव प्रसाद पटेल, बृजमोहन कुशवाहा, शेष कुमार पटेल, शिव प्रसाद पटेल, जयलाल पटेल, हवलदार राजेन्द पटेल, अविनाश कुमार पटेल, राजेश कुमार वर्मा ,वंश बहादुर पटेल ,रमाकांत पटेल, संजय सिंह पटेल, नायब सूबेदार मुद्रिका प्रसाद पटेल, शिवमोहन कुशवाहा, हीरालाल कुशवाहा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ.राम सखा नापित रहे। अध्यक्षता जे पी कुशवाहा ने की।डॉ. बीएल मिश्रा ,प्रभात वर्मा, राजन वर्मा ,राजा कुशवाहा डॉ राज किशोर कुशवाहा श्रवण नामदेव रविराज बौद्ध महेश बंसल दिनेश डायमंड, मृगेंद्र राजकुमार सोनी बद्री प्रसाद कुशवाहा आनंद कुशवाहा विवेक वर्मा मोहनलाल कुशवाहा संजीव वर्मा पप्पू कनौजिया रमापति जायसवाल लक्ष्मण साहू , अरुण साहू,रमेश कुशवाहा ,छोटेलाल रजक, एडवोकेट रामानुज सोंधिया एड. संजय पटेल,केपी कुशवाहा श्रीनिवास सेन, जानकी सेन ,बृजभान सेन, हीरालाल कुशवाहा, सरस्वती निवास कुशवाहा, दिलीप द्विवेदी पंकज दुबे, प्रवीण तिवारी, बृजेश कुशवाहाआदि उपस्थित रहे ।
Created On :  
