Rewa News: लोकतंत्र बचाने एसकेएम ने निकाली रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

लोकतंत्र बचाने एसकेएम ने निकाली रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
तिरंगे झंडे के साथ जनता मार्च आयोजित कर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

डिजिटल डेस्क,रीवा। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर एसकेएम कोर कमेटी मेंबर किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाने शहर के विवेकानंद पार्क से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक तिरंगे झंडे के साथ जनता मार्च आयोजित कर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने व गिरफ्तारी तथा एसआईआर रद्द करने लोकतंत्र बहाली एवं किसानों के राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दो एमएसपी की कानूनी गारंटी कर्ज़ा मुक्ति न्यूक्लियर पावर प्लांट योजना रद्द करने आदि मुद्दे शामिल किए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुनीलम ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा लोकतंत्र बहाली के लिए इस देश के आवाम के संघर्ष के साथ खड़ा है आगामी 26 नवंबर संविधान दिवस से संयुक्त किसान मोर्चा देश भर में आंदोलन तेज करेगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव एड. शिव सिंह ,अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष गया प्रसाद मिश्रा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू, प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल, बीकेयु टिकैत मऊगंज अध्यक्ष हीरालाल पटेल अध्यक्ष फौजी यदुवंश प्रताप सिंह, मऊगंज अध्यक्ष अजय कुमार पटेल, लोकनाथ पटेल समेत सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Created On :  

Next Story