Rewa News: भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ हुआ रामलीला का समापन

डिजिटल डेस्क,रीवा। शहर के नृत्य राघव शरण मंदिर में 18 दिवसीय रामलीला का समापन भगवान श्री राम चंद्र जी के अयोध्या लौटने पर राज्याभिषेक के साथ किया गया। पचमठा मंदिर के ब्रह्मचारी ने भगवान का प्रथम तिलक किया उसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन के साथ संजय गांधी अस्पताल के पूर्व अधीक्षक राहुल मिश्रा के साथ साथ प्रबुद्ध जन एवं आम जनमानस ने भगवान राम को तिलक लगाकर राजगद्दी में विराजमान किया।
इस अवसर पर नृत्य राघव शरम मंदिर की आयोजन समिति द्वारा समाज के 30 विभिन्न आध्यात्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजकों का सम्मान पत्र देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर नृत्य राघव शरण मंदिर के अध्यक्ष सुभाष बाबू पाण्डेय ने कहा कि वर्षों से कई संस्थाएं नियमित रूप से आध्यात्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजित कर भारतीय संस्कृति का संवर्धन करते आ रहे हैं।
निश्चित रूप से संस्थाओं का यह कार्य सामाजिक समरसता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजन नियमित रूप से हों इसके लिए इन संस्थाओं को सम्मानित करते हुए प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मानस मंडल के प्रचार सचिव शिवशंकर दीक्षित, विशेश्वर प्रसाद पाठक, अवध राज सिंह तिवारी, राम शंकर तिवारी एवं क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ सामाजिक जन के साथ साथ रसिक दर्शक भी मौजूद रहे।
Created On :  
