Rewa news: प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक डूबा

प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक डूबा

डिजिटल न्यूज़ रीवा

जिले के तराई अंचल के जनेह थाना क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के लिए गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पुरवा पटहट गांव का रहने वाला कान्हा तिवारी 22 वर्ष मंगलवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए गया था। ग्राम खभरा में पानी भरे निजी खदान में प्रतिमा विसर्जन के लिए गया यह युवक तैर कर खदान पार कर रहा था, इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। इस घटना से मातम छा गया। थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि युवक का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Created On :  

Tags

Next Story