Rewa News: चोरहटा थाना क्षेत्र में डीआईजी के गनमैन के घर में चोरी

चोरहटा थाना क्षेत्र में डीआईजी के गनमैन के घर में चोरी
कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछतांछ की गई है।

डिजिटल डेस्क,रीवा। डीआईजी के गनमैन को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। चोरहटा क्षेत्र में रहने वाले अशोक तिवारी के घर से अज्ञात चोर नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण समेट ले गए। बताया गया है कि परिवार के लोग घर में ही मौजूद थे, लेकिन उन्हें जरा भी आहट नहीं मिली। सुबह उठने पर नजारा देख होश उड़ गए। डीआईजी के गनमैन के घर में चोरी की घटना पर पूरा अमला चोरों की पतासाजी में जुट गया है। चोरहटा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि चोरों ने घर के अंदर अचार-पूड़ी भी खाई। अलमारी के लॉकर तोडक़र जेवर और नकदी उड़ाई है। इस तरह चोर लाखों रुपए की संपत्ति समेट ले गए। सुबह जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड ने भी साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया है। पुलिस ने बताया कि चोरों की पतासाजी की जा रही है। कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछतांछ की गई है।

Created On :   21 Oct 2026 9:50 PM IST

Next Story