- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- कृषि महाविद्यालय में विशाल आरती एवं...
रीवा न्यूज: कृषि महाविद्यालय में विशाल आरती एवं भंडारे का आयोजन

डिजिटल डेस्क रीवा।कृषि महाविद्यालय रीवा में नव दुर्गा समिति द्वारा दुर्गा माता की विशाल मूर्ति की नवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रतिस्थापना की गई थी जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा रंगोली, माँ काली, हिरण कश्यप एवं सुदामा कृष्ण का चित्रण, खेल प्रतियोगिता शामिल थी l अधिष्ठाता डा. रघुराज किशोर तिवारी कृषि महाविद्यालय रीवा द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया l महाविद्यालय के दुर्गा पंडाल में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा. रघुराज किशोर तिवारी, डा. एके पांडेय, डा. टीके सिंह, डा. राजेश सिंह, डा. केसी सिंह, डा. सीजे सिंह, डा. अखिलेश कुमार, डा. के एस बघेल, डा. स्मिता सिंह, डा. जी डी शर्मा, डा. एके गिरी. डा. प्रदीप मिश्रा, डा़ राधा सिंह, संदीप शर्मा, डा. दिव्या सिंह, अभिषेक सोनी, डा. सूरज सोनी, डा. आदित्य श्रीवास्तव, डा. नम्रता द्विवेदी, सुधीर सिंह,अनुपमा अग्रवाल, छत्रसाल पांडेय, हरीश द्विवेदी, शिवानक रघुवंशी, नीतेश पटेल, प्रिंस महौरे, प्रफुल बिसेन, आर्यन भयाल, रविराज सोलंकी एवं मयंक ठाकरे, लूतिका शरणागत, आयुशी गनबीर, रितिका यादव, उन्नत तोमर, भारती तिवारी प्रमुख रूप से भाग लिया
Created On :   19 Oct 2026 9:19 PM IST











