Rewa news: नम आंखों से दी गई माता रानी को विदाई

नम आंखों से दी गई माता रानी को विदाई

डिजिटल न्यूज़ रीवा

विगत नौ दिन के शारदीय नवरात्रि के बाद जगह-जगह दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों की आंखें नम हो गई। इस दौरान जय माता दी और अगले बरस तू जल्दी आ के नारों के साथ पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। ढोल नगाड़ों की थाप के बीच देवी गीत गूंजायमान रहे। देवी भक्त रास्ते में जमकर नाचते गाते देखे गए। शहर में दुर्गा प्रतिमाओं का मुख्य विसर्जन बिछिया और बीहर नदी निपनिया बाबा घाट के तथा करहिया मंडी घाट पर भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। नौ दिनों तक श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं ने माता रानी को भावभीनी विदाई दी।

इस वर्ष विसर्जन प्रक्रिया को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने मुख्य रूप से बीहर नदी करहिया मंडी घाट पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। करहिया मंडी क्षेत्र के पास स्थित करहिया घाट क्रमांक दो पर सबसे बड़ी और भारी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन स्थलों पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा देर रात तक विसर्जन का दौर चलता रहा। प्रतिमा विसर्जन के दौरान विभिन्न घाटों पर गहरे पानी वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग की गई थी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा प्रशिक्षित गोताखोर और होमगार्ड की टीमें लगातार मुस्तैद रहीं।

Created On :   21 Oct 2026 6:07 PM IST

Tags

Next Story