- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- खाम्हा टोल प्लाजा में आधी रात...
Rewa news: खाम्हा टोल प्लाजा में आधी रात गुंडई, मैनेजर पर जानलेवा हमला और लूटपाट

डिजिटल न्यूज़ रीवा
रीवा–सीधी (अमिलिया मार्ग) स्थित खाम्हा टोल प्लाजा पर बीती रात बेखौफ बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। चार गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे दर्जनों युवकों ने मामूली बात पर टोल प्लाजा मैनेजर दीपू सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मैनेजर ने आरोपियों पर मारपीट के साथ लूटपाट का भी गंभीर आरोप लगाया है।
प्री-प्लानिंग के तहत वारदात को दिया अंजाम ?
घटना के अनुसार, चार वाहनों में आए युवकों ने पहले टोल टैक्स दिया और फिर किसी बात को लेकर विवाद खड़ा कर अचानक मैनेजर पर टूट पड़े। जिस तरह गाड़ियों के काफिले के साथ अचानक हमला बोला गया, उससे यह पूरी वारदात सुनियोजित (Pre-planned) नजर आ रही है
पहचान के बाद भी नामजद FIR क्यों नहीं ?
पीड़ित मैनेजर दीपू सिंह के मुताबिक, उन्होंने मारपीट और लूटपाट करने वाले दो मुख्य आरोपियों की पहचान अतुल तिवारी और सौरभ के रूप में कर ली है और पुलिस को नाम भी सौंपे हैं। इसके बावजूद बिछिया थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन सवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी का कहना है कि "जांच के बाद नाम जोड़े जाएंगे", लेकिन पहचान होने के बाद भी नामजद FIR न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली और भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय स्तर पर टोल कर्मियों की सुरक्षा और खुलेआम हो रही गुंडई को लेकर रोष है। मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की जा रही है।
Created On :   21 Oct 2026 3:29 PM IST










