Rewa news: संपत्तिकर के बड़े बकायादारों के खिलाफ नगर निगम रीवा का सख्त रुख

डिजिटल न्यूज़ रीवा
नगर निगम रीवा ने संपत्तिकर के बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वसूली अभियान तेज कर दिया है। निगमायुक्त अक्षत जैन के निर्देश पर सहायक आयुक्त एवं राजस्व अधिकारी रामनरेश तिवारी के नेतृत्व में जोन क्रमांक 3 की राजस्व टीम ने अधिहरण एवं कुर्की की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान वार्ड क्रमांक 24, 25 और 11 के चार बड़े बकायादारों ने मौके पर ही अपने बकाया संपत्तिकर की कुल 4,04,871रुपए की राशि नगर निगम कोष में जमा कराई। निगम की इस कार्रवाई से संपत्तिकर वसूली अभियान को गति मिली है। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर की वसूली के लिए नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही सभी संपत्तिधारकों से अपील की गई है कि वे अपना संपत्तिकर समय पर जमा करें, ताकि कुर्की जैसी अप्रिय कार्रवाई का सामना न करना पड़े।
Created On :  
