Rewa news: ट्रैक्टर से कुचलकर अधिवक्ता की हत्या, पिता घायल

ट्रैक्टर से कुचलकर अधिवक्ता की हत्या, पिता घायल

डिजिटल न्यूज़ रीवा

एमपी-यूपी बॉर्डर के चाकघाट थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद के चलते अधिवक्ता की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना में मृतक के पिता भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हत्या करने वाले परिवार के ही लोग बताए जा रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार चाकघाट के अमाव गांव में पारिवारिक जमीन विवाद के बीच आरोपी पक्ष द्वारा जबरन खेत की जुताई का प्रयास किया जा रहा था, जिसे रोकने के दौरान यह घटना हुई है। आरोप है कि राम दयाल मिश्रा ने अधिवक्ता अनुराग कुमार मिश्रा और उसके पिता अश्विनी मिश्रा को ट्रैक्टर से कुचला है। इस घटना में अनुराग की मौत हो गई, जबकि अश्विनी को गंभीर हालत में एसजीएमएच में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही चाकघाट पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पीडि़त परिवार ने रामदयाल सहित उनके बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है।

कोर्ट में चल रहा था प्रकरण

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद काफी समय से चल रहा था। यह मामला न्यायालय में चल रहा था। बीते दिनों हाईकोर्ट से मृतक के पक्ष में एक निर्णय आया था। इसके बावजूद जमीन में जुताई किए जाने से मामला तूल पकड़ा और यह बड़ी घटना हो गई।

पुलिस बल तैनात

इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए चाकघाट सहित आसपास के थानों का बल भी भेज दिया गया। इसके साथ ही रीवा से डीएसपी हेडक्वार्टर को भी भेजा गया। संदीप मिश्रा, एडिशनल एसपी का कहना है कि जमीन से जुड़े विवाद में ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना की पुलिस जांच कर रही है। घटना में जो भी आरोपी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संदीप मिश्रा, एडिशनल एसपी

Created On :  

Tags

Next Story