Rewa News: छात्रों को दी गई साइबर क्राइम की जानकारी

छात्रों को दी गई साइबर क्राइम की जानकारी
रजिस्टर्ड और गैर रजिस्टर्ड अपराध के साथ साइबर क्राइम के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।

डिजिटल डेस्क,रीवा। शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा में मध्यप्रदेश उच्चशिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी की विशेष उपस्थिति में हुआ I कार्यक्रम में रीवा जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी ने रजिस्टर्ड और गैर रजिस्टर्ड अपराध के साथ साइबर क्राइम के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उनके इस उद्बोधन को महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने गंभीरता से समझा। साथ ही विश्विद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा ने भी पुलिस कार्यप्रणाली पर जानकारी दीI

महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी उषा सिंह सोमवंशी, कंट्रोल रूम से विकास सिंह और महिला बाल अपराध शाखा की सब इंस्पेक्टर रानू वर्मा भी छात्रों को विभिन्न जानकारियां दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राशासनिक अधिकारी डॉ. नागेश त्रिपाठी, रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. रावेंद्र सिंह समेत काफी संख्या में कॉलेज के प्राध्यापक और छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मिर्ज़ा अख्तर बेग ने किया।

Created On :  

Next Story