Rewa news: जनसंगठनों के देशव्यापी आह्वान पर हुआ प्रदर्शन

डिजिटल न्यूज़ रीवा
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, एस.आई.आर.को रद्द करने, बोटर लिस्ट से हटाये गये नाम फिर से जोड़ने एवं फार्म 6 में किये गये बदालव को समाप्त करने की मांग को लेकर श्रमिक संगठन सीटू एवं म.प्र. किसानसभा द्वारा जनसंगठनों के राष्ट्रीय आह्वान पर कमिश्नर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन सौपा। इस मौके पर उपस्थित आन्दोलनकारियों के बीच बोलते हुए सीटू के प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रधान ने कहा कि देश का लोकतंत्र एवं संविधान से मिले नागरिक अधिकार वर्तमान में सरकार की नीतियों की वजह से खतरे मे है। एकतरफा तरीके से किये गये मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के जरिये लगभग देश भर से 13 करोड़ नागरिकों के नाम मतदाता सूची से वाहर कर दिये गये हैं। दस्तावेजी सबूतों के साथ लगातार खुलासे हो रहे हैं इसके वावजूद चुनाव आयोग द्वारा कोई जबाव नहीं दिया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने न केवल गैर कानूनी और मनमाना आचरण किया है वल्कि दोनो निर्वाचन आयुक्तों की लिखित असहमति के वावजूद भाजपा सरकार के इशारे पर लगातार मनमानी कर रहे हैं। फार्म 6 में गैर कानूनी तरीके से बदलाव करके नये मतदाताओं का नाम जोड़ना कठिन कर दिया गया, फर्जी शिकायत के जरिये फार्म 7 भर कर लाखो लोगों के नाम कटवा दिये गये, उन्होने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र निष्पक्ष एवं संवैधानिक संस्था के रूप में काम करने के वजाय सत्ताधारी दल के हित को साधने में लगा है। उन्होने इसके खिलाफ लोकतंत्र संविधान और मताधिकार बचाने के लिए चल रहे आन्दोलन में लोगों से व्यापक भागीदारी करते हुए निर्णायक संघर्ष करने का आह्वान किया। इस आंदोलन में गिरिजेश सिंह सेंगर, अमित सोहगौरा, सौरभ मिश्रा, रामजीत सिंह, रामनरेश सिंह, भइयालाल त्रिपाठी, संजय निगम, राकेश सिंह, अभयराज सिंह, बसंतलाल सिंह, तेजप्रताप दुवे, वीरेश पाण्डेय, अजीत सिंह, संजय तिवारी, अरविन्द सिंह, संजीव मिश्रा, संतोष सोनी, रोहित तिवारी, राकेशा शुक्ला सहित बड़ी संख्या में किसान मजदूर उपस्थित रहे।
Created On :  
