Rewa News: लक्ष्मण जायसवाल का एमपीपीएससी में हुआ चयन, गणित विषय में बने सहायक प्राध्यापक

डिजिटल डेस्क,रीवा। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक गणित परीक्षा-2024 में रीवा जिले के लालगांव के एक सामान्य परिवार से निकले लक्ष्मण जायसवाल का चयन सहायक प्राध्यापक पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। बताया गया है कि लक्ष्मण जायसवाल, पिता रावेंद्र जायसवाल एवं माता निशा जायसवाल के पुत्र हैं। उन्होंने अपने माँ पिता का प्रोत्साहन व मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल की है।
सहायक प्राध्यापक पद पर उनका चयन सम्पूर्ण समाज के लिए निश्चित ही उनकी शैक्षणिक यात्रा की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र के उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं। लक्ष्मण की इस उपलब्धि पर परिजनों व शुभचिंतकों ने हर्ष जताया है।
Created On :  
