रीवा न्यूज: कायस्थ समाज को मिली भव्य केंद्र की सौगात हुई, प्राण प्रतिष्ठा

कायस्थ समाज को मिली भव्य केंद्र की सौगात हुई, प्राण प्रतिष्ठा
अनुष्ठान के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

डिजिटल डेस्क रीवा।

जिले के कायस्थ समाज रीवा को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन के लिए कायस्थ सेवा सदन के रूप में एक भव्य केंद्र की सौगात मिली है। पद्मधर कॉलोनी में नवनिर्मित परिसर में वैदिक विधि-विधान के साथ भक्तेश्वर चित्रगुप्त महाराज की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई, वहीं परिसर स्थित सनातन वैदिक लाइब्रेरी एवं कायस्थ अतिथि गृह का लोकार्पण भी धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रयागराज से आए अनूप कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। अनुष्ठान के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान अनिल श्रीवास्तव, डॉ. एसके श्रीवास्तव एवं अनूप कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में देहदान की प्रेरणा पर बल दिया। उन्होंने विश्वास जताया बल दिया। उन्होंने बिवाल समय में कि आने वाले समय में यह भवन सिर्फ कायस्थ समझ नहीं बल्कि सर्व समाज के कल्याण और उत्थानं का प्रमुख केंद्र साबित होगा। चित्रांश परिवार कायस्थ समाज के अध्यक्ष सुशील खरे ने भवन की भावी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस परिसर का उपयोग सामाजिक, शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों के लिये किया जाएगा। यहां के लिए वाचनालय, सर्वसुविधायुक्त पुस्तकालय और करियर गाइडेंस सेंटर संचालित होगा, जिसका लाभ शहर के सभी वर्गों के युवा उठा सकेंगे। मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।


Created On :  

Tags

Next Story