Rewa news: कॉलेज पढ़ने गई 19 वर्षीय छात्रा लापता : ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

डिजिटल न्यूज़ रीवा
मऊगंज कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई करने गई 19 वर्षीय छात्रा के लापता होने से परिजन परेशान हैं। सुबह करीब 10 बजे छात्रा कॉलेज के लिए घर से निकली थी। शाम 4 बजे मां ने फोन किया तो उसने बताया कि वह खटखरी में है और ऑटो से घर लौट रही है। लेकिन रात 8 बजे तक घर नहीं पहुंची।
परिजन रात करीब 9 बजे शिकायत दर्ज कराने हनुमना थाना पहुंचे। उनका आरोप है कि पुलिस ने घटना को खटखरी चौकी और मऊगंज थाना क्षेत्र का बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने पर रिपोर्ट लिखी गई। इसके बाद छात्रा की तलाश और कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने बढ़ैया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। मोके पर मऊगंज पुलिस लाईन से बल भेजा गया । पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइए दी। कार्यवाही का आश्वासन मिलने के बाद जाम समाप्त किया गया।
Created On :  
