MP News: रीवा संभाग में नशे के अवैध कारोबार पर सिंगरौली पुलिस का कड़ा प्रहार

रीवा संभाग में नशे के अवैध कारोबार पर सिंगरौली पुलिस का कड़ा प्रहार
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित विशेष एंटी-नारकोटिक्स अभियान के तहत पुलिस टीमों की संयुक्त एवं सुनियोजित कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित विशेष एंटी-नारकोटिक्स अभियान के अंतर्गत सिंगरौली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त की है।

थाना बरगवाँ क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान 1,318 शीशी कोडिनयुक्त कफ सिरप, 10,080 DIPATRAM PLUS कैप्सूल, 17,280 Pyeevon Spas-T कैप्सूल एवं 25,200 ALZOMAC-0.5 टैबलेट सहित कुल 52,560 टैबलेट व कैप्सूल जब्त किए गए हैं।

साथ ही 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन एवं एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान कुल ₹15,57,918 मूल्य का मशरूका जब्त किया गया है।

Created On :  

Tags

Next Story